Five-year record breaking mercury in September at 37.7 degrees, now expected to rain on 19th and 20th | सितंबर में पांच साल का रिकॉर्ड तोड़कर पारा 37.7 डिग्री पर, अब 19 और 20 को बारिश की उम्मीद

Five-year record breaking mercury in September at 37.7 degrees, now expected to rain on 19th and 20th | सितंबर में पांच साल का रिकॉर्ड तोड़कर पारा 37.7 डिग्री पर, अब 19 और 20 को बारिश की उम्मीद


दतिया20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बुधवार को तापमान ने 5 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। 24 घंटे में 0.5 डिग्री चढ़ कर तापमान 37.7 डिग्री पर पहुंच गया। फिलहाल तीन दिन बारिश की संभावनाएं नहीं है। ऐसे में तापमान और बढ़ सकता है। 19 सितंबर तक दक्षिणी दिशा की ओर से उत्तर की ओर बढ़ रहे सिस्टम के कारण 19 व 20 सितंबर को बारिश का अनुमान है। अगर इस दौरान बारिश होती है तो गर्मी से भी राहत मिलेगी।

ग्वालियर मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. सीके उपाध्याय कहते है कि दक्षिण की ओर से धीमी गति से एक सिस्टम उत्तर की ओर बढ़ रहा है। 19 व 20 सितंबर को यह सिस्टम क्षेत्र में सक्रिय हो जाएगा। तभी मध्यम स्तर की बारिश की संभावनाएं रहेगी। इससे पूर्व लोकल हीटिंग के कारण ही बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। बता दें कि दतिया में 9 सितंबर के बाद पानी की एक बूंद भी नहीं गिरी। खंड वर्षा के रूप में लोकल हीटिंग से एक बार भांडेर में भी बारिश हो चुकी है। सितंबर के 16 दिन बगैर मानसूनी बारिश के निकल गए। इससे लगातार तापमान बढ़ रहा है। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान है।

बारिश नहीं होने से धान के किसानों की बढ़ रही परेशानी
सितंबर माह में बारिश न होने से धान के किसानों की परेशानी बढ़ रही है। खेतों को पानी देने के लिए किसानों को अतिरिक्त बिजली, डीजल पर खर्च करना पड़ रहा है। तापमान बढ़ने से दोपहर में खेतों का पानी गर्म हो जाने से फसलों का नुकसान होने की भी संभावनाएं है। बता दें कि इस साल किसानों ने रिकार्ड 60 हजार हेक्टेयर में धान की पैदावार की है।

0



Source link