Organization demands: ban illegal drug trade till village | संगठन की मांग: गांव तक नशे के अवैध कारोबार पर लगाएं अंकुश

Organization demands: ban illegal drug trade till village | संगठन की मांग: गांव तक नशे के अवैध कारोबार पर लगाएं अंकुश


श्योपुर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • राष्ट्रभक्त युवा संगठन ने एसपी को ज्ञापन सौंपा

शहर से लेकर गांव तक स्मैक व गांजा का अवैध व्यापार तेजी से फैल रहा है। नशीले पदार्थ आसानी से उपलब्ध होने से युवा पीढ़ी नशे की लत की शिकार हो रही है। इससे कई परिवार बर्बाद हो चुके हैं। समाज में अपराध भी बढ़ रहे है।पुलिस प्रशासन बेलगाम बढ़ते नशे के कारोबार पर अंकुश लगाए। यह बात बुधवार को राष्ट्रभक्त युवा संगठन की ओर से एसपी को ज्ञापन देते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कही।

बताया गया कि अवैध शराब के बाद जिले में अब सभी प्रकार के नशीले पदार्थ धड़ल्ले से बिक रहे है। शहर और कस्बों के साथ ही गांवों में भी स्मैक, गांजा आसानी से उपलब्ध है। नशे की लत पूरी करने के लिये युवा अपराधों की ओर अग्रसर हो रहे है। तीनों ब्लॉकों में नशेड़ियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। श्योपुर शहर के बीचों बीच चंबल कॉलोनी, हैवी मशीनरी गोदाम, बायपास रोड, टेलीफोन एक्सचेंज ग्राउंड, जाटखेड़ा पेट्रोल

पंप के पास, सीप एक्वाडक्ट पुल, बंजारा डैम.करबला घाट, स्टेडियम ग्राउंड सहित तमाम सार्वजनिक स्थानों पर समूहों में बैठकर लोग नशा करते देखे जा सकते है। नागरिकों द्वारा टोके जाने पर झगड़ा करने पर उतारू हो जाते है। पूर्व में भी नशे की प्रवृत्ति तथा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन, धरना व प्रदर्शन किए गए, लेकिन पुलिस अभियान के नाम पर रस्म अदायगी कर सुस्त हो जाती है। पुलिस की

निष्क्रियता से नशे का कारोबार पैर पसारता जा रहा है। नशे की प्रवृत्ति रोकने के लिए पुलिसकर्मियों की बीटवार जिम्मेदारी तय की जाए। थाना प्रभारी की जवाबदेही सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। यदि पुलिस विभाग ने प्रभावी कदम नहीं उठाए तो राष्ट्रभक्त युवा संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएगा।

0



Source link