डैटसन की कारों पर 30 नवंबर तक आकर्षक डिस्काउंट मिल रहा है.
डैटसन इंडिया (Datsun India) अपनी कारों में शानदार डिस्काउंट (Discount) दे रही है. आप इस ऑफर का फायदा 30 नवंबर तक उठा सकते हैं. कंपनी की ओर से दिए जा रहे ऑफर में आपको कैशबेक, एक्सचेंज और बोनस (Exchange and Bonus) मिल सकता है.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 27, 2020, 11:50 AM IST
Datsun Redi-GO- डैटसन की इस सबसे छोटी गाड़ी पर आपको कुछ बेहतरीन ऑफर मिल रहे हैं. इस पर 7000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15000 रुपये एक्सचेंज डिस्काउंट उपलब्ध है. इसके अलावा 11000 रूपये ईयर एंड बेनिफिट भी इस कार पर है. मेडिकल प्रोफेशन के लोग 5000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी प्राप्त कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या है Fame स्कीम! जिसका आम आदमी को फायदा पहुंचाने के लिए राज्यों ने उठाएं बड़े कदम
Datsun GO- इस गाड़ी को खरीदने के इच्छुक लोगों को 20000 रूपये का कैश और एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा 11000 रुपये का ईयर एंड डिस्काउंट भी इस कार पर मिल रहा है. मेडिकल प्रोफेशन के लोगों के लिए किसी तरह की अतिरिक्त छूट इस पर नहीं हैयह भी पढ़ें: UP में 7477 करोड़ की लागत से पूरी होंगी 16 सड़क परियोजनाएं, बिजनेस को मिलेंगे नए पंख
.Datsun GO+ – कंपनी की अन्य दो कारों की तरह इस कार पर भी 11000 रूपये ईयर एंड डिस्काउंट है. इस कार पर 15000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा 20000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है. मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए यहाँ भी कोई अतिरिक्त लाभ नहीं मिल रहा है.
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण हर इंडस्ट्री पर असर पड़ा और ऑटो इंडस्ट्री भी इनमें शामिल है. कारों की बिक्री को फिर से पटरी पर लाने के लिए डैटसन ने कुछ शानदार ऑफ़र ग्राहकों को देने का निर्णय लिया.