नई जर्सी और कोरोना वायरस काल में नए माहौल के बीच भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया जैसे दिग्गज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रही है. इस सीरीज में टीम को अपने ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा की कमी खलेगी, जो सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. रोहित शर्मा वनडे और टी20 सीरीज के बाद टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के साथ जुड़ सकते हैं. विराट कोहली की टीम ने आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय मैच मार्च की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. कोरोना महामारी के कारण लंबे समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रही टीम का सामना अब ऑस्ट्रेलिया जैसे धुरंधर से है, जिसे उसकी धरती पर हराना कतई आसान नहीं होगा.
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन: एरोन फिंच, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड