भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने डीन जोन्स को दी श्रद्धांजलि
मैच शुरू होने से पहले डीन जोन्स (Dean Jones) के सम्मान में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक मिनट का मौन रखा. इसी के साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के खिलाड़ी पहले वनडे में काली पट्टी बांधकर खेल रहे हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 27, 2020, 10:17 AM IST
डीन जोन्स का निधन इसी साल इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान हुआ था. ऑस्ट्रेलिया की ओर से 52 टेस्ट और 164 वनडे खेलने वाले पूर्व बल्लेबाज जोन्स आईपीएल के आधिकारिक प्रसारणकर्ता के कमेंटरी पैनल के हिस्से के तौर पर मुंबई में थे, जब दिल का दौरा पड़ने के कारण 24 सितंबर को उनका निधन हो गया.
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच ने डीन जोंस को छोड़ा पीछे, बुमराह की गेंद पर रचा इतिहास
उनके सम्मान में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने भारत के खिलाफ सीरीज के दौरान उन्हें दो बार श्रद्धांजलि देने का फैसला किया था. इस दौरान उनके करियर के शानदार पलों को बड़ी स्क्रीन पर भी दिखाया गया.ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत तीन वनडे इंटरनेशनल और इतने ही टी-20 इंटरनेशनल मैचों के अलावा चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दूसरे टेस्ट के पहले दिन भी डीन जोन्स को श्रद्धांजलि देगा. जोन्स जब खेलते थे तो अपने इस घरेलू मैदान पर उनको दर्शकों का काफी समर्थन मिलता था.
#TeamIndia are sporting black armbands to pay their tributes to Dean Jones and in memory of Phillip Hughes, who passed away on this day six years ago.#AUSvIND pic.twitter.com/0O8wJT5VIq
— BCCI (@BCCI) November 27, 2020
रिपोर्ट के अनुसार, ”सबसे बड़ा सम्मान एमसीजी पर बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान दिया जाएगा. यह श्रद्धांजलि पहले दिन चाय के विश्राम के समय तीन बजकर 24 मिनट पर दी जाएगी जहां जोन्स की पत्नी जेन और परिवार के सदस्य मौजूद होंगे.” इसमें कहा गया, ”इस दौरान स्थानीय लेखक क्रिस ड्रिस्कोल की कविता पढ़ी जाएगी तो उन्होंने जोन्स के निधन पर लिखी है. पूरे टेस्ट के दौरान दर्शकों के बैठने की जगह पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए बैनर लगाया जाएगा. अन्य योजनाओं पर भी चर्चा चल रही है.”
IND vs AUS: कोहली को भी BCCI ने नहीं दी जानकारी, कप्तान को लगा फ्लाइट में साथ में होंगे रोहित शर्मा
डीन जोन्स का सर्वोच्च प्रथम श्रेणी स्कोर और टेस्ट कैप संख्या 324 है और ऐसे में उन्हें तीन बजकर 24 मिनट पर श्रद्धांजलि दी गई. डीन जोन्स ने टेस्ट क्रिकेट में 11 शतक की मदद से 3631 रन बनाए जबकि एकदिवसीय क्रिकेट में उनके नाम पर 6063 रन दर्ज हैं.