और सताएगी सर्दी: उत्तर-पूर्वी सर्द हवाओं के कारण सीजन में पहली बार दिन और रात का पारा सामान्य से नीचे, गुजरात की ओर से आने वाली नमी भी कम हुई

और सताएगी सर्दी: उत्तर-पूर्वी सर्द हवाओं के कारण सीजन में पहली बार दिन और रात का पारा सामान्य से नीचे, गुजरात की ओर से आने वाली नमी भी कम हुई


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीजन की सबसे सर्द रात होने से रात में सड़कें सूनी हो गईं।

शुक्रवार रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। कारण बनीं उत्तर-पूर्वी सर्द हवाएं और गुजरात की ओर से आने वाली नमी का घटना। कमजोर पड़ चुका निवार तूफान ने मंद पड़ चुकी उत्तर-पूर्वी सर्द हवाओं को गति दे दी है। इतना ही नहीं सीजन में पहली बार रात के साथ ही दिन का पारा भी सामान्य से कम आंका गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब लगातार पारे में गिरावट आएगी।

गुरुवार रात न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा 13.4 डिग्री रिकॉर्ड किया जा रहा था। जो शुक्रवार रात को अचानक दो डिग्री से ज्यादा गिरकर 11.8 डिग्री पर आ गया। वहीं, दिन के पारे में भी काफी गिरावट आई है। यह 28.8 से करीब 4 डिग्री लुढ़ककर 25 डिग्री पर आ गया है। रात में चली सर्द हवाओं के कारण खिड़की, दरवाजे तो हिले ही लोगों के हाथ-पैर भी ठंड के कारण हिलते रहे। हालांकि प्रदेश के कई जिलों में रात का न्यूनतम पारा 7 से 9 डिग्री के बीच रिकॉर्ड हुआ है।

इसलिए अब तक पारा 13 से 14 डिग्री पर बना हुआ था
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो गुजरात तरफ बने चक्रवात से इंदौर को नमी मिल रही थी और यह 43 प्रतिशत तक बनी हुई थी। इसी वजह से तापमान में गिरावट नहीं आ रही। जबकि दिल्ली के प्रभाव से मप्र के ग्वालियर, दतिया, उमरिया, नौगांव आदि जिलों में पारा शीतलहर के करीब पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला का कहना है एक-दो दिन में हवा की रफ्तार में कमी आएगी और यह 5 से 7 किमी, जो सामान्य है, उस रफ्तार से चलेगी।



Source link