माैसम: जबलपुर में बादल छंटते ही आसमान हुआ साफ, न्यूनतम पारा 3 डिग्री सेल्सियस लुढ़का

माैसम: जबलपुर में बादल छंटते ही आसमान हुआ साफ, न्यूनतम पारा 3 डिग्री सेल्सियस लुढ़का


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • In Jabalpur, The Sky Became Clear As The Clouds Cleared, The Minimum Mercury Fell To 3 Degrees Celsius

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जबलपुर में सुबह का इस तरह दिखा नजारा

  • मौसम विभाग की चेतावनी, अभी और गिरेगा पारा

निवार तूफान का असर कम होते ही शुक्रवार को जबलपुर में छाए बादल छंट गए। इसका असर ये रहा कि रात में ही पारा लुढ़क कर 12.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 24 घंटे में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं अधिकतम पारा शुक्रवार को 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसके शनिवार को 27 से ऊपर जाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि हिमालय क्षेत्रों में पड़ रही बर्फबारी का असर दिखेगा। अब लगातार न्यूनतम पारा गिरेगा।

उत्तरी हवाओं के चलते गिर रहा पारा
जिले का मौसम गुरुवार रात को ही साफ हो गया था। यही कारण था कि रात से ही ठंड का अहसास होगा। तीन किमी की रफ्तार से चल रही उत्तरी हवा के चलते पारा और गिरेगा। शनिवार को आद्रता 83 प्रतिशत रही। सुबह ही चटख धूप निकली। हालांकि देर तक धूप में नहीं बैठा जा रहा। मौसम साफ होने की वजह से धूप की चुभन महसूस हो रही है।
और गिरेगा तापमान
अधारताल स्थित मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन तापमान में कुछ और गिरावट रहेगी। जबलपुर में रात का तापमान 9 डिग्री तक आ सकता है। हालांकि 29 नवंबर को पश्चिम विक्षोभ आ रहा है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बन रहा है। इसके कारण दोबारा तापमान बढ़ सकता है पर ये सामान्य से एक-दो डिग्री तक ही बढ़ेगा।



Source link