कोविड गाइडलाइन उल्लंघन पर एसडीएस की कार्रवाई: रोज औसतन 25 हजार के चालान, पर मैरिज गार्डन में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

कोविड गाइडलाइन उल्लंघन पर एसडीएस की कार्रवाई: रोज औसतन 25 हजार के चालान, पर मैरिज गार्डन में नहीं मिली कोई गड़बड़ी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो

राजधानी के एसडीएम अपने-अपने इलाकों में रोज कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालाें पर औसतन 25 हजार की चालानी कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन अब तक मैरिज गार्डन में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। बाजारों व अन्य स्थानों की तुलना में मैरिज गार्डन की जांच भी कम ही हो रही है।

शहर में प्रमुख रूप से बैरागढ़, एमपी नगर, कोलार, होशंगाबाद रोड आदि क्षेत्रों में स्थित मैरिज गार्डन और होटलों में शादियां होती हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक अब तक 350 से ज्यादा सूचना प्राप्त हुई हैं। एमपी नगर एसडीएम आकाश श्रीवास्तव ने विवाह समारोह की सूचना पर वॉट्सएप पर ही परमिशन भी जारी करना शुरू कर दी है।

डिस्टेंसिंग गायब, बैंकों के चालान
नगर निगम व जिला प्रशासन की टीम ने बैरागढ़, छोला रोड व बरखेड़ा पठानी में बैंक शाखाओं पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने और गंदगी करने पर चालान किया गया। बैरागढ़ में 100 से अधिक चालान काटे गए। कोहेफिजा में भी जुर्माना वसूला।

शादी समारोह की जांच हो रही है
शादी समारोह की जांच हो रही है। लोग भी निर्धारित संख्या में पहुंच रहे हैं। ऑनलाइन परमिशन की व्यवस्था एक-दो दिन में शुरू हो जाएगी। बाजारों, मैरिज गार्डन आदि में अगर गाइडलाइन का पालन नहीं होगा तो कार्रवाई की जाएगी। -अविनाश लवानिया, कलेक्टर



Source link