Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खरगोन8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मंडी में नीलामी के बाद कपास खाली करने जा रही ट्रैक्टर-ट्राली का कुछ हिस्सा सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकरा गई। तार टकराने से निकली चिंगारी से कपास से भरी ट्राली में आग लग गई। शुक्रवार सुबह करीब 10.20 बजे हुई इस घटना के बाद किसान व आसपास के लोगों ने आग बुझाई। स्पार्किंग के बाद तार सड़क पर जा गिरे और सप्लाय बंद हो गया। गनीमत रही कि कोई नीचे नहीं था। किसानों ने कहा बिजली के पोल सड़क से सटे होने से यह स्थिति बनी। रहवासियों ने बताया सड़क से सटकर पोल लगाने से पहले भी जाम की स्थिति बन चुकी है। डाॅयल 100 व फायर फाइटर पहुंची। बिजलकर्मियों ने तारों को जोड़कर सप्लाय सुचारू किया। करीब एक घंटे तक बिजली बंद रही।