मजबूरी में पत्नी की ना, पति ने दे दी सजा: पति मेहमान के साथ पलंग में सोना चाहता था, पत्नी को फर्श पर सोने को कहा, ठंड ज्यादा होने से पत्नी ने मना किया तो चाकू घोंपा

मजबूरी में पत्नी की ना, पति ने दे दी सजा: पति मेहमान के साथ पलंग में सोना चाहता था, पत्नी को फर्श पर सोने को कहा, ठंड ज्यादा होने से पत्नी ने मना किया तो चाकू घोंपा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बाणगंगा पुलिस ने केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

घर में मेहमान आने के बाद पत्नी ने उन्हें भोजन करवाया और फिर अपने रूम में सोने के लिए चली गई। तभी पति ने पत्नी को कहा कि वह फर्श पर सो जाए, क्योंकि वह औऱ मेहमान पलंग पर सोएंगे। पत्नी ने कहा कि ठंड है मैं नहीं सो सकती। इससे पति आगबबूला हो गया और उसे पीटा। फिर चाकू मारकर जख्मी कर दिया।

बाणगंगा पुलिस ने मुखर्जी नगर में रहने वाली 50 वर्षीय सुगन बाई की शिकायत पर पति लक्ष्मीनारायण के खिलाफ केस दर्ज किया है। सुगन बाई ने बताया कि शुक्रवार को उसके घर पर मेहमान आए थे। सुगन ने उन्हें भोजन करवाया। फिर वह सोने के लिए कमरे में चली गई। तभी पति लक्ष्मीनारायण आए और कहने लगे कि तुम नीचे सो जाना फर्सी पर। वह और मेहमान पलंग पर सोएंगे। इस पर पत्नी बोली कि ठंड ज्यादा है इसलिए मैं वहां नहीं सो पाउंगी। इस पर पति ने उस पर हमला कर दिया। उसने पेट में चाकू मार दिया।जख्मी महिला ने शोर मचाया तो पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।



Source link