मौसम: अब कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार, रात का पारा 2 डिग्री गिरा

मौसम: अब कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार, रात का पारा 2 डिग्री गिरा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ठंड से बचने अलाव के पास बैठे शहरवासी

  • शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहा

एक बार फिर शहर में तापमान नीचे की ओर गिरने लगा है। अब कड़ाके की ठंड के लिए शहरवासी तैयार रहें, क्योंकि मौसम विभाग ने 24 घंटे के अंदर उत्तर से ठंडी हवा चलने की संभावना जताई है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहा है जो बीते दिन से 2.2 कम है। इसलिए कई जगह अलाव भी जलते नजर आए हैं। जबकि शुक्रवार दिन का तापमान 26.5 रहा था।

अंचल सहित शहर में तेजी से मौसम अपने मिजाज बदल रहा है। एक दिन पहले तक न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री के करीब पहुंच गया था अब वो 9 के पास आ गया है। जल्द ही मौसम में बड़े बदलाव दिखाई देंगे। न्यूनतम तापमान आने वाले 2 से 3 दिन में 7 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।

मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि दक्षिण अरब सागर का तूफान लगभग खत्म हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ भी अब कमजोर पड़ गया है। यही कारण है कि बीते दिन को तेज धूप रही और आसमान साफ रहा है। अब कभी भी उत्तर की ठंडी हवा अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी और ठंड में इजाफा होगा।

5 दिन में तापमान में यह रहे उतार चढ़ाव

दिन तापमान

23 नवंबर 7.9 डिग्री

24 नवंबर 8.2 डिग्री

25 नवंबर 9.3 डिग्री

26 नवंबर। 11 डिग्री

27 नवंबर 11.7डिग्री

सड़क पर जले अलाव

अचानक मौसम में घुली ठंडक के बाद शुक्रवार रात और शनिवार सुबह अलाव भी जलते देखे गए हैं। दिन में धूप से लोगों को राहत रही है।

कोरोना संक्रमित रहें सावधान

इस तरह के मौसम में कोरोना संक्रमित सावधान रहें। मौसम में कोरोना वायरस तेजी से फैलता है। यही कारण है कि पिछले 10 दिन में जिले में 900 के लगभग संक्रमित मिल चुके हैं



Source link