सूदखोरी का फंदा: दो लाख रुपए के एवज में मांग रहे थे 9.50 लाख रुपए, जबलपुर में दो सूदखोरों पर एफआईआर

सूदखोरी का फंदा: दो लाख रुपए के एवज में मांग रहे थे 9.50 लाख रुपए, जबलपुर में दो सूदखोरों पर एफआईआर


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो

  • सिविल लाइंस थाने में रेल कर्मी ने दर्ज कराई थी एफआईआर
  • एक सूदखोर गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

लोको तलैया रेलवे कॉलोनी निवासी युवक से दो सूदखोर दो लाख रुपए कर्ज के एवज में 9.50 लाख रुपए मांग रहे थे। पीड़ित ने दोनों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने एक आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
10 प्रतिशत पर चार वर्ष पहले लिया था कर्ज
सीएसपी ओमती आरडी भारद्वाज ने बताया कि लोको तलैया निवासी मोहित गुप्ता रेलवे विभाग जबलपुर मंडल में सी मैकेनिक है। पैसों की जरूरत पर उसने फरवरी 2016 में कटंगा निवासी एंथोनी राजन से अलग-अलग किस्तों में दो लाख रुपए 10 प्रतिशत ब्याज पर उधार लिए थे।

सिविल लाइंस थाने में कराई एफआईआर

सिविल लाइंस थाने में कराई एफआईआर

हर महीने ब्याज सहित 20 हजार देता था
एंथोनी के सहयोगी सिराज खान को वह हर महीने ब्याज सहित 20 हजार रुपए देता था। किस्तों में दोनों को उसने पांच लाख रुपए दिए। बावजूद दोनों उससे 4.50 लाख रुपए और मांग रहे थे। मना करने पर दोनों धमकी देने लगे। उनके डर से बीच में उसने फंदे से झूल कर जाने देने की कोशिश भी की, लेकिन समय पर इलाज को पहुंचाने पर बच गया।
साहूकारी लाइसेंस भी नहीं है
दोनों आरोपियों के नाम साहूकारी लाइसेंस भी नहीं है। सिविल लाइंस पुलिस ने प्रकरण में धारा 384 भादवि 3, 4 मप्र ऋणियों का संरक्षण अधिनियम का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया था। मामले में शुक्रवार को पुलिस ने कटंगा निवासी एंथोनी राजन को गिरफ्तार कर लिया। वहीं सिराज खान की तलाश जारी है।



Source link