PAK vs NZ: पाकिस्तानी टीम के 7वें सदस्य को हुआ कोरोना, न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्री ने फिर की ‘बेइज्जती’

PAK vs NZ: पाकिस्तानी टीम के 7वें सदस्य को हुआ कोरोना, न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्री ने फिर की ‘बेइज्जती’


PAK VS NZ: पाकिस्तानी टीम के 7वें सदस्य को हुआ कोरोना (PHOTO-BABAR AZAM INSTAGRAM)

Pakistan Tour of New Zealand: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के 6 खिलाड़ी न्यूजीलैंड में क्वारंटीन नियमों की धज्जियां उड़ाते पकड़े गए थे और साथ ही वो कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए. अब पाकिस्तानी दल का एक और सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 28, 2020, 5:34 PM IST

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Vs New Zealand) का विवादों से गहरा नाता है. मैच फिक्सिंग हो या फिर दूसरे कोई विवाद ये टीम हर गलत मामलों में सबसे ऊपर नजर आती है. इस बार पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की फजीहत न्यूजीलैंड में हो रही है. जहां उसके खिलाड़ियों ने क्वारंटीन नियम तोड़े और उसके बाद 6 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए. पाकिस्तानी खिलाड़ियों के क्वारंटीन नियमों को तोड़ने के बाद न्यूजीलैंड सरकार ने पाकिस्तानी टीम को वापस भेजने की बात तक कह दी थी. अब पाकिस्तान के खेमे से एक और बुरी खबर सामने आई है. पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का एक और सदस्य कोरोना की चपेट में आ गया है.

पाकिस्तानी टीम के 7 सदस्य कोरोना पॉजिटिव
बता दें पाकिस्तान क्रिकेट टीम के 7वें सदस्य को भी कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया. इस सदस्य का नाम क्या है इसका अबतक खुलासा नहीं हो पाया है. बता दें पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर सरफराज अहमद, रोहेल नजीर, नसीम शाह, मोहम्मद अब्बास, आबिद अली और दानिश अजीज कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. 24 नवंबर को हुए टेस्ट में इन सभी को पॉजिटिव पाया गया था. पाकिस्तानी टीम के दूसरे दल की कोविड जांच हुई तो एक और सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिला. पीड़ित शख्स को क्राइस्टचर्च में ही क्वारंटीन किया गया है.

न्यूजीलैंड सरकार ने फिर की पाकिस्तानी टीम की बेइज्जतीबता दें पाकिस्तान के खिलाड़ी जब क्वारंटीन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए थे तो न्यूजीलैंड सरकार ने दौरा रद्द करने की चेतावनी दे दी थी. अब एक बार फिर न्यूजीलैंड सरकार ने पाकिस्तानी टीम की बेइज्जती की है. शनिवार को न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जब से पाकिस्तानी टीम को चेतावनी दी गई है वो सुधर गए हैं और क्वारंटीन नियमों का पालन कर रहे हैं. न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय का ये बयान बताता है कि पाकिस्तानी टीम को किस तरह चेतावनी दी गई थी. हालांकि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर न्यूजीलैंड के इस रुख से नाराज आए थे. उन्होंने कहा था कि न्यूजीलैंड सरकार पाकिस्तानी टीम को इस तरह की बात नहीं कह सकती. अख्तर ने तो न्यूजीलैंड से पांच सालों तक क्रिकेट ना खेलने की बात कह डाली थी.





Source link