एशिया कप 2025 में भारत से दूसरी बार पिटा पाकिस्तान, घनघोर बेइज्जती करते हुए फैंस ने बेरहमी से किया ट्रोल

एशिया कप 2025 में भारत से दूसरी बार पिटा पाकिस्तान, घनघोर बेइज्जती करते हुए फैंस ने बेरहमी से किया ट्रोल


भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए सुपर 4 के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने पाक को रौंद कर रख दिया. भारत ने जबरदस्त मुकाबले में 6 विकेट से जीत हासिल की. भारतीय टीम की तरफ से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को जीत दिलाने में अहम रोल अदा किया. अभिषेक ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए 39 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के जमाए. यह दूसरा मौका है जब एशिया कप में पाकिस्तान भारत से हारा है. भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों को जमकर ट्रोल किया और कई बातें कही.

फैंस ने किया बेरहमी से ट्रोल
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच के बाद लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. इसी बीच एक फैन अपने x अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘ भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ भले ही मुकाबला जीत लिया हो, लेकिन मक्कार खिलाड़ियों ने एक बार फिर हमें चिढ़ाने का प्रयास किया.’ ये सिलसिला यहीं नहीं थमता और भी कई फैंस सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को जमकर ट्रोल करते दिखे. फैंस तरह-तरह की बातें बोलते हुए नजर आए. ये दूसरा मौका है जब भारत ने पाकिस्तान को हराया. महज 8 दिनों के भीतर दो बार पाक को शिकस्त का सामना करना पड़ा.





Source link