Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
श्योपुर22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- शिवपुरी रोड पर वाहन चालकों को रोककर उन्हें मास्क पहनाए
मास्क नहींं पहनने वालों के खिलाफ शनिवार को शहर में यातायात पुलिस ने रोको-टोको अभियान की शुरुआत की। बाजार में और शिवपुरी रोड पर बिना मास्क जा रहे वाहन चालकों को ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर न सिर्फ फटकार लगाई बल्कि उन्हें मास्क पहनने के लिए भी कहा। शहर में अन्य विभागीय टीमों ने भी कार्रवाई करते हुए शहर में बिना मास्क घूम रहे लोगों के चालान काटने की कार्रवाई की।
दरअसल कोरोना संक्रमण रोकने और मास्क पहनने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन ने रोको टोको अभियान की शुरुआत की है। इसके साथ ही मास्क नहींं पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रशासन ने 11 टीमों का गठन किया है जिसमें विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
शनिवार को यातायात पुलिस ने शहर में शिवपुरी रोड पर रोको टोको अभियान चलाया। अभियान के दौरान कई वाहन चालक एक बाइक पर दो अधिक लोगों को बैठे हुए दिखाई दिए, जिन्हें रोककर एक बाइक पर दो ही लोगों को बैठाने और यातायात के साथ कोविड 19 के नियम का पालन करने की सलाह दी। बाजार में भी ट्रैफिक पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया। इस दौरान 20 से अधिक लोगों के चालान काटते हुए उनसे 2 हजार रुपए जुर्माना राशि वसूल करने के साथ-साथ उन्हें मास्क का वितरण भी किया गया।