प्रेमी संग घर बसाने की सनक में सुहाग का कत्ल: पत्नी ने पैर पकड़े, प्रेमी ने छाती पर बैठकर रेत दिया गला, जबलपुर पुलिस ने किया खुलासा

प्रेमी संग घर बसाने की सनक में सुहाग का कत्ल: पत्नी ने पैर पकड़े, प्रेमी ने छाती पर बैठकर रेत दिया गला, जबलपुर पुलिस ने किया खुलासा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Wife Caught Leg, Lover Sat On Her Chest And Strangled Her With A Vegetable Knife, Revealed The Murder Of A Salesman In Jabalpur

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सेल्समैन हत्याकांड का खुलासा करते हुए ट्रेनी आईपीएस अमित कुमार

  • 24 घंटे के अंदर रांझी पुलिस का खुलासा, पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार
  • शव को ठिकाने लगाने के दौरान घर से नाले तक गिरे खून के धब्बों ने खोल दिया राज

प्रेमी संग गृहस्थी बसाने की सनक में 28 वर्षीय नीतू सिंह ने अपने ही हाथों सुहाग का कत्ल कर दिया। दरअसल पति को पत्नी की बेवफाई की भनक लग चुकी थी। वह पत्नी व बेटियों को लेकर गांव जाने वाला था। इससे पहले ही पत्नी ने प्रेमी राजू राजभर (25) के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटा दिया।
वारदात वाली रात सोते समय पत्नी ने सोनू के पैर पकड़ लिए। प्रेमी उसकी छाती पर बैठकर सब्जी काटने वाले चाकू से चार वार कर गर्दन रेत दी। उसके हाथ की नस भी काट दी। कुछ देर छटपटा कर वह शांत हो गया। इसके बाद शव को कंबल में लपेट कर नाले में फेंक दिया था। घर से नाले तक गिरे खून के धब्बों ने पुलिस को असल गुनहगारों तक पहुंचा दिया।
24 घंटे के अंदर पकड़े गए आरोपी
ट्रेनी आईपीएस एएसपी सिटी अमित कुमार ने रविवार को इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया। बताया कि जीआईएफ फैक्ट्री गेट के सामने रहने वाले मृतक सोनू सिंह (40) की हत्या उसकी पत्नी नीतू सिंह ने प्रेमी जफरपुर गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी राजू राजभर के साथ मिलकर की थी। दोनों को रांझी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून से सने कपड़े, सोनू और आरोपी राजू के तीन मोबाइल, एटीएम कार्ड आदि जब्त हुए हैं। मृतक की दोनों बेटियों तनु और गुड्‌डी को पड़ोसियों की देखरेख में रखवाया गया है। गांव से उसके परिजनों के आते ही उनके सुपुर्द किया जाएगा।
एक वर्ष पहले मोबाइल से हुआ था सोनू संपर्क
ट्रेनी आईपीएस अमित ने बताया कि आरोपी राजू राजभर कम्प्यूटर ट्रेडिंग का काम करता है। एक वर्ष पहले नीतू सिंह से रांग नंबर पर बात हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। दो महीने पहले राजू राजभर रिछाई में आकर किराए से रहने लगा। उसके खाने-पीने की व्यवस्था नीतू सिंह ही करती थी। दोनों शादी करना चाहते थे। पर इस पति सोनू उनके बीच की दीवार बन रह था। सोनू घमंडी चौक फुहारा स्थित कपड़े की दुकान में काम करता था। उसकी अनुपस्थिति में दोनों मिलते थे।

हत्या में प्रयुक्त चाकू, और जब्त मोबाइल

हत्या में प्रयुक्त चाकू, और जब्त मोबाइल

सोनू को लग गई थी भनक, जाने वाला गांव
सोनू ने एक दिन पत्नी को राजू से मोबाइल पर बात करते हुए देख लिया था। इसे लेकर उनके बीच विवाद होने लगा था। सोनू ने जीआईएफ गेट नंबर दो के सामने अपना खुद का घर बना लिया था। पर पत्नी की बेवफाई और सोनू के साथ उसके संबंधों के बाद वह सबकुछ छोड़कर गांव जाने वाला था। रविवार को वह पत्नी व बेटियों को लेकर गांव हिनौता हटा दमोह निकलता। पत्नी नीतू इसके लिए तैयार नहीं थी। उसने प्रेमी राजू से बात कर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।
चाकू की धार बढ़ाती रही नीतू
नीतू घर में सब्जी काटने वाली चाकू की धार तेज की और बिस्तर के पास ही लाकर छिपा दिया। रात 10.30 बजे सोनू टहलने निकला था। कुछ देर बाद लौटकर सो गया। साजिश के तहत रात एक से 1.30 बजे के बीच में प्रेमी राजू पहुंचा। नीतू ने धीरे से दरवाजा खोलकर उसे अंदर किया। इसके बाद दोनों ने मिलकर सोनू की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के वक्त नीतू ने पति के दोनों पैर जकड़ लिए थे, जिससे वह छटपटा न पाए। राजू उसकी छाती पर बैठकर चाकू से गर्दन पर ताबड़तोड़ वार करता गया। गर्दन रेतने के साथ ही उसकी कलाई की नस भी काट दी। तड़प कर सोनू ने कुछ ही देरी में दम तोड़ दिया। इसके बाद राजू ने शव को कंबल में लपेट कर नाले में फेंक दिया।
ये बताई थी कहानी
सोनू सिंह की लाश शनिवार सुबह 7.30 बजे जीआईएफ गेट नंबर दो अखाड़ा मोहल्ला में नाली में मिली थी। नीतू ने पुलिस को बताया था कि पति सोनू रात में 10.30 बजे निकला था, तब से नहीं लौटा था। रांझी पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम से जांच कराई। बारीकी से देखा गया तो पता चला कि नाले से सोनू के घर तक खून के धब्बों का निशान पड़ा है। सोनू के घर में भी खून के दागे-धब्बे मिले। इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर नीतू को हिरासत में लेकर सख्ती दिखाई तो उसने प्रेमी राजू राजभर के साथ मिलकर हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस ने बाद में राजू को भी गिरफ्तार कर लिया।



Source link