Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बैराड़26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारतीय किसान संघ बैराड़ तहसील की बैठक गुरूवार को भदेरा माता मंदिर पर दोपहर 2 बजे आयोजित की गई। इसमें सर्वप्रथम भगवान बलराम, भारत माता, दत्तोपंत ठेंगड़ी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में मुख्य रूप से भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष कल्याण सिंह यादव उपस्थित रहे। बैठक में यादव ने कार्यकर्ताओं व किसानों से कहा की 1 दिसंबर से सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जाना है।
प्रत्येक ग्राम में पहुंचेगा भारतीय किसान संघ: इसको लेकर सभी कार्यकर्ता पूर्ण रूप से जुट जाओ और संगठन को किसानों के बीच में पूर्ण रूप से विस्तार देने और सदस्यता अभियान के माध्यम से प्रत्येक ग्राम के किसानों तक भारतीय किसान संघ पहुंचे और जो किसान भाई संगठन से जुड़ने के इच्छुक हों उनके माध्यम से संगठन को विस्तार करने में भी जुट जाओ।
मुख्य रूप से 1 दिसंबर से प्रारंभ होने बाले सदस्यता अभियान को लेकर किसान संघ की बैठक में चर्चा की गई। बैठक में पुरुषोत्तम वर्मा, राकेश धाकड़ तहसील अध्यक्ष, बैराड़ तहसील अध्यक्ष बृजेश धाकड़, तहसील मंत्री योगेश वर्मा, रमेश यादव, केशव यादव फौजी, मोहरसिंह यादव, दीनदयाल शर्मा ककरौआ, वीरेंद्र धाकड़, दामोदर धाकड़, गजेंद्र यादव, लवकुश यादव आदि किसान संघ के कार्यकर्ता मौजूद थे।