महिला ने बाबर आजम पर लगाया 10 साल यौन शोषण करने का आरोप, कहा- 2010 में शादी के लिए किया था प्रपोज

महिला ने बाबर आजम पर लगाया 10 साल यौन शोषण करने का आरोप, कहा- 2010 में शादी के लिए किया था प्रपोज


बाबर आजम पर महिला ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) पर एक महिला ने 10 साल तक यौन शोषण (Sexual Exploitation) करने का गंभीर आरोप लगाया है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 29, 2020, 10:48 AM IST

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) पर एक महिला ने 10 साल तक यौन शोषण (Sexual Exploitation) करने का गंभीर आरोप लगाया है. इसके साथ ही महिला का कहना है कि बाबर में उनसे शादी का झूठा वादा भी किया. इस महिला ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेस की और इन सभी आरोपों को प्रतिभाशाली क्रिकेटर के खिलाफ लगाया. इस महिला ने यह भी कहा कि मुश्किल वक्त में उन्हें बाबर की आर्थिक तौर पर भी मदद की थी.

इस महिला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वह और बाबर स्कूल के दोस्त हैं और क्रिकेटर ने 2010 में उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था. महिला ने यह भी कहा कि 26 साल के इस क्रिकेटर ने पुलिस में जाने से पहले उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी.

IND vs AUS: वर्कआउट के दौरान चेतेश्‍वर पुजारा के पीछे ये क्‍या कर रहे हैं अश्चिन, वायरल हुआ वीडियो

पाकिस्तानी जर्नलिस्ट साज सादिक ने अपने टि्वटर हैंडल से इस महिला की प्रेस कॉन्फ्रेस की वीडियो पोस्ट की है. वीडियो में महिला ने बाबर आजम पर उन्हें कोर्ट मैरिज के नाम पर घर से भगाकर शोषण करने और मारपीट करने के भी आरोप लगाए हैं.

इस बीच न्यूजीलैंड दौरे पर गई पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का एक और सदस्य कोरोना पॉजिटिव हो गया है और उसे अपने बाकी छह साथियों के साथ आइसोलेशन में रहना होगा. पाकिस्तान की 53 सदस्यीय टीम के छह सदस्य मंगलवार को पॉजिटिव पाए गए थे, जब टीम पाकिस्तान से न्यूजीलैंड पहुंची थी. सातवां सदस्य शुक्रवार को पॉजिटिव पाया गया जब 14 दिन के अनिवार्य आइसोलेशन के दौरान खिलाड़ियों और अधिकारियों की फिर जांच की गई. न्यूजीलैंड के नियमों के अनुसार आइसोलेशन में तीसरे और 12वें दिन जांच की जाती है.

IND vs AUS: लगातार पांचवीं बार पहले पावरप्‍ले में फ्लॉप रही विराट कोहली की टीम इंडिया

बता दें कि पाकिस्तानी टीम को स्वास्थ्य प्रोटोकॉल तोड़ने के कारण पहले ही अंतिम चेतावनी मिल चुकी है. मंत्रालय ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि क्राइस्टचर्च के होटल में खिलाड़ी साथ में खाना खा रहे थे और लॉबी में साथ घूम रहे थे. खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन को क्वारंटीन के पहले तीन दिन होटल के अपने कमरों में ही रुकना था.





Source link