मौसम: निवार का असर खत्म, शाम को हवा की रफ्तार में गिरावट; मौसम विशेषज्ञ ने कहा- 2 दिसंबर से बढ़ेगा पारा

मौसम: निवार का असर खत्म, शाम को हवा की रफ्तार में गिरावट; मौसम विशेषज्ञ ने कहा- 2 दिसंबर से बढ़ेगा पारा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • The Deterrent Effect Ends, The Wind Speed Drops In The Evening; Meteorologist Said Mercury Will Increase From December 2

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सांकेतिक फोटो

  • दिन में खिलेगी धूप, रातें ठंडी होंगी

निवार तूफान का असर शनिवार को खत्म हो गया है। यही कारण है कि शाम ढलने के साथ हवा की रफ्तार में कमी आई है। मौसम विभाग भोपाल के राडार प्रभारी वेदप्रकाश के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ ईरान के ऊपर है इसके पाकिस्तान तक पहुंचने में दो दिन लगेंगे। उसके बाद दो दिसंबर से तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि इसके पहले दिन के साथ रात के तापमान में दो डिग्री गिरावट के आसार हैं।

शासकीय जीवाजी वेधशाला से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री दर्ज किया जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री था। वर्ष 2019 में सबसे सर्द दिन 19 नवंबर था। उस दिन अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया था।

बदलाव की यह वजह

पश्चिमी विक्षोभ : जम्मू-कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजरा है। उत्तर भारत में बर्फबारी से ठंडक तेज हाे रही है।

निवार तूफान : निवार तूफान का असर कमजाेर हो गया है। इसके कारण हवा का रुख पूर्वी हाे गया था। ऐसे में जम्मू-कश्मीर तरफ से आने वाली ठंडक रुक गई थी।



Source link