Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागरएक दिन पहले
- कॉपी लिंक
गर्ल्स कॉलेज सागर में सत्र 2020-21 में यूजी-पीजी में कुल 5009 एडमिशन हुए हैं
- दस्तावेजों की प्रतिलिपि जमा कराने की प्रक्रिया
गर्ल्स कॉलेज सागर में सत्र 2020-21 में यूजी-पीजी में कुल 5009 एडमिशन हुए हैं। स्नातक में 3067 तो स्नातकोत्तर में 1942 छात्राओ ने दाखिला लिया है। अब सभी छात्राओं को मूल दस्तावेज के साथ-साथ अन्य आवश्यश्क दस्तावेजों की प्रतिलिपि जमा कराने की प्रक्रिया चल रही है।
भीड़ न जुटे, इसके लिए प्रबंधन ने कक्षावार व्यवस्था की है। जिसके तहत तय किया है कि रोज सिर्फ 400 छात्राएं ही अपने दस्तावेज जमा करने आएं। इसके बाद भी यहां भारी भीड़ लग रही है। प्राचार्य डाॅ. बीडी अहिरवार ने बताया कि परिसर में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने सोशल डिस्टेंस बनाने एवं सैनिटाइजेश करने की व्यवस्था की गई है।
यह दस्तावेज लाना अनिवार्य
- ऑनलाइन पंजीयन की प्रति।
- कॉलेज द्वारा किए गए सत्यापन की प्रति।
- कक्षा 10वीं, 12 वीं की अंकसूची की दो-दो फोटोकॉपी।
- निवास एवं जाति प्रमाण-पत्र एवं प्रवेश फीस की रसीद की दो-दो फोटोकॉपी।
- टीसी-माइग्रेशन की मूल प्रति।
- प्राप्त अधिभार के प्रमाण-पत्र की छायाप्रति यदि लागू हो एक प्रति में। पीजी की छात्राओं के लिए यह दस्तावेज भी लाना होंगे।
- यूजी अंतिम वर्ष उत्तीर्ण की मार्कशीट की दो फोटोकॉपी।
- यदि गर्ल्स कॉलेज की छात्रा नहीं हैं तो टीसी की मूल प्रति। छतरपुर विवि की छात्रा नहीं तो माइग्रेशन की मूल प्रति।