सीजन की सबसे ठंडी रात: ठंड ने नवंबर का चार साल का रिकॉर्ड तोड़ा रात का तापमान 10 डिग्री, और घटेगा पारा

सीजन की सबसे ठंडी रात: ठंड ने नवंबर का चार साल का रिकॉर्ड तोड़ा रात का तापमान 10 डिग्री, और घटेगा पारा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलामएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक

जिले में ठंड ने तेवर दिखना शुरू कर दिए है। शनिवार को सीजन की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर पहुंच गया। तापमान ने चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इधर, मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक तापमान में और कमी होने के आसार हैं। शनिवार को शहर में दिनभर ठंडी हवा का दौर रहा। दोपहर में तेज धूप रही, लेकिन हवा के कारण बेअसर थी। अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री रहा। शुक्रवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी तो न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की कमी हो गई। शु़क्रवार को अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री रहा था। सुबह आर्द्रता 67 व शाम को 59 प्रतिशत रही।

पांच दिनों से ऐसे कम हो रहा पारा
दिनांक अधि. न्यू.

24 नवंबर 31.0 12.2
25 नवंबर 29.6 12.6
26 नवंबर 27.2 13.6
27 नवंबर 26.2 11.2
28 नवंबर 26.0 10.0

2017 में 10.3 डिग्री रहा था पारा

तीन साल बाद तापमान नवंबर के महीने में 10 डिग्री के करीब पहुंचा है। इससे पहले 2017 में पारा 10.3 डिग्री रहा था। 2016 में 26 नवंबर को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया था। इस महीने 22 व 23 नवंबर को 11.6 डिग्री, 25 नवंबर को 11.2 डिग्री तापमान रहा था।

10 डिग्री से कम हो सकता है पारा
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक चक्रवात का असर कम होने से हवा का रुख उत्तरी हो गया है। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी है ऐसे में तापमान में कमी हो रही है। अभी ऐसे ही तापमान कम होता रहेगा। ऐसे में तापमान 10 डिग्री से भी कम होने के आसार बने हुए है। आमतौर पर दिसंबर महीने के आखिरी दिनों में पारा 10 डिग्री से कम होता है।



Source link