स्वास्थ्य महकमा सजग: कोविड आईसीयू की निगरानी, अग्निशमन का अपडेट मांगा

स्वास्थ्य महकमा सजग: कोविड आईसीयू की निगरानी, अग्निशमन का अपडेट मांगा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सांकेतिक फोटो

  • गुजरात के कोविड सेंटर में आग के बाद स्वास्थ्य महकमा सजग

गुजरात में राजकोट के कोविड सेंटर के आईसीयू वार्ड में चिकित्सा उपकरणों में तकनीकी खामी से हुई आगजनी से पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के बाद क्षेत्रीय स्वास्थ्य संचालन के डायरेक्टर देवेश तिवारी ने संभाग के सभी सात जिलों (उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर, शाजापुर और देवास) के अस्पतालों में आईसीयू वार्ड की संख्या, उपलब्ध बेड और भर्ती मरीजों की जानकारी लेना शुरू की है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार सरकारी अस्पताल अथवा आईसीयू वार्ड में आगजनी की स्थिति में सुरक्षा और बचाव के क्या उपाय हैं, अग्निशमन की क्या स्थिति है, कहां कमी है, इसका अपडेट मांगा गया है। विभाग का दावा है कि कोविड सेंटर बनाने से पहले ही सुरक्षा के सभी मापदंड पूर्ण किए गए थे।

सभी सेंटरों पर अग्निशमन यंत्र लगाए गए थे। बावजूद एक बार सभी व्यवस्थाओं का रिव्यू किया जा रहा है। गौरतलब है कि संभाग के सभी सात जिलों के आईसीयू में 329 बेड हैं। जिसमें सबसे ज्यादा 142 बेड उज्जैन में और सबसे कम शाजापुर में महज 2 बेड है।

काेविड सेंटरों के आईसीयू में बेड की स्थिति

जिला आईसीयू बेड उज्जैन 142 रतलाम 55 देवास 71 मंदसौर 26 आगर 12 नीमच 21 शाजापुर 2



Source link