- Hindi News
- Local
- Mp
- MP College Exam 2020; UG Students Classes On Doordarshan Amid Coronavirus Outbreak
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश में यूजी के छात्रों को टीवी के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। क्लास के समय अनुसार लेक्चर दिए जाएंगे।
- सामुदायिक केंद्रों पर टीवी का इंतजाम किया जा रहा
मध्यप्रदेश में कोरोना के कारण अब तक शैक्षणिक संस्थान नहीं खोले गए हैं। अब भी यह नहीं खोले जा रहे हैं। दिसंबर तक सभी बंद रहेंगे। इसी कारण उच्च शिक्षा विभाग ने पेपर के पहले स्नातक (यूजी) के छात्रों को पढ़ाई कराने के लिए टीवी का सहारा लिया है। विभाग ने विषय के अनुसार कार्यक्रम तैयार किए हैं। इसके लिए दूरदर्शन पर इनका प्रसारण किया जाएगा।

उच्च शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किया है।
इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें कहा गया है कि दूरदर्शन के माध्यम से 10 सितंबर से वीडियो लेक्चर दिए जा रहे हैं। अब 1 दिसंबर से 30 दिसंबर तक इनका प्रसारण क्लास के समय अनुसार किया जाएगा। प्रदेश के सभी शासकीय और अशासकीय कॉलेज में इसका टाइम टेबल लगा दिया गया है। अगर किसी के पास टीवी नहीं है, तो सामुदायिक भवनों में इसकी व्यवस्था की जाए।
टाइम टेबल



