Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
आरोपी दोस्त ने चार महीने तक महिला से ज्यादती की।- प्रतीकात्मक फोटो
- पीड़िता की फर्नीचर की दुकान है, आरोपी कांच का कारोबार करता है
एक कारोबारी ने अपनी महिला मित्र का उसके पति से झगड़ा होने का फायदा उठाते हुए 4 महीने तक दुष्कर्म किया। महिला की गलती सिर्फ इतनी है कि उसने सहानुभूति के लिए उसे अपने पति से झगड़े की बात बता दी थी। इसके बाद आरोपी उसके करीब आ गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला से आरोपी करीब 8 साल छोटा है और पहले से शादीशुदा है।
बागसेवनिया पुलिस के अनुसार 36 वर्षीय महिला बागसेवनिया इलाके में रहती है। उसकी फर्नीचर की एक शॉप शाहपुरा इलाके में है। कांच का कारोबार करने वाले 28 साल के मोहन नागर की काम के सिलसिले में ही लॉकडाउन के दौरान महिला से मुलाकात हुई थी। इसके बाद से दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी।
पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उसका उसके पति से कुछ झगड़ा चलने लगा। इसके बारे में उसने मोहन को बता दिया। मोहन उससे प्यार भरी बातें करने लगा और उसके करीब आ गया। उसने कहा कि वह इससे शादी कर लेगा। 10 जुलाई को मोहन ने उससे पहली बार जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उससे लगातार दुष्कर्म करता रहा।
आखरी बार 12 नवंबर को उसने उससे दुष्कर्म किया था। जब पीड़िता ने उससे शादी करने की बात कही, तो आरोपी ने मना कर दिया। उसने कहा कि वह पहले से शादीशुदा है। अब उससे शादी नहीं कर सकता है। उसने सलाह देते हुए कहा कि वह अपने पति के पास लौट जाए।
कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा इसलिए एफआईआर कराई
पीड़िता ने बताया कि मोहन ने उसका भरोसा जीत लिया था। उसे लगता था कि मोहन उसका हमेशा साथ देगा। पति से झगड़े के बाद मोहन उसकी पूरी मदद करता था। इसी कारण वह उसके बहकावे में आ गई। इसका फायदा उठाकर मोहन ने उससे गलत काम किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने मोहन को शादी करने के लिए काफी मनाया, लेकिन वह माना नहीं। इसलिए उसे मजबूरी में एफआईआर करानी पड़ी। मामले की जांच कर रहे बागसेवनिया थाने की विवेचना अधिकारी एसआई रूपा मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म भी कबूल किया।