रामस्वरूप को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उनकी मौत हो गई।
गुना में जमीन विवाद को लेकर एक किसान पर 15 लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने घेरकर लाठी-डंडों से उन्हें जमकर पीटा। परिवार की महिलाएं और बेटियां उन्हें बचाने आई तो उनके साथ भी मारपीट की। किसान की बेटी ने कहा कि आरोपियों ने पापा को
.
घटना फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में रविवार दोपहर की है। हिंसक झड़प में किसान रामस्वरूप नागर (40) बुरी तरह घायल हो गए। भोपाल रेफर करने से पहले ही अस्पताल में उनकी मौत हो गई। वहीं पत्नी विनोद बाई नागर (38) बेटी कृष्णा नागर (17) के साथ उनके भाई राजेंद्र नागर (50) और उनकी बेटी तनीषा नागर (17) घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित परिवार ने महेंद्र, जितेंद्र, कन्हैयालाल, लोकेश, नवीन सहित 10-15 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आरोप है कि दबंगों ने बदले की भावना में किशोरियों के कपड़े तक फाड़ दिए।
दोनों पक्षों में 6 बीघा जमीन को लेकर विवाद परिवार वालों ने बताया कि कुल 6 बीघा जमीन को लेकर विवाद है। कुछ समय पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसके बाद थाने में राजीनामा भी हो गया था। कुछ दिन तक सब ठीक रहा, लेकिन आज फिर खेत पर जाते समय सामने वाले पक्ष ने हमला बोल दिया। हमला इतना तेज था कि परिवार के सदस्यों को बचने का मौका ही नहीं मिला।
पीड़ित परिवार ने की सख्त कार्रवाई की मांग आरोपियों ने रामस्वरूप को लाठी-डंडों से पीटा। जब वह जमीन पर गिर गया, तब थार वाहन उनके ऊपर चढ़ा दिया, जिससे उनके दोनों हाथ-पैर टूट गए थे। किसान की हत्या को लेकर ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश है। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
SDOP ने कहा- आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस SDOP विवेक अष्ठाना ने बताया कि गणेश पुरा गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। रामस्वरूप के साथ राजस्थान के रहने वाले महेंद्र नागर और लगभग 15 लोगों ने मारपीट की। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।