Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदाैर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शहर में बादलों में सूरज की लुका-छिपी के बीच तापमान ने भारी उछाल आया।
इंदाैर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। लगातार दाे दिनाें तक न्यूनतम पारा 11 डिग्री रहने के बाद रविवार काे इसमें अचानक 5 डिग्री से ज्यादा का उछाल आ गया। शुक्रवार रात को पारा 11.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। वहीं, शनिवार रात को इसमें मामूली गिरावट आई और यह 11.7 डिग्री दर्ज हुआ। रविवार रात को इसमें अचानक बढ़ोतरी हुई और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, दिन के पारे में भी उछाल आया और यह 29 डिग्री पर पहुंच गया। सबसे ज्यादा तापमान की बात करें तो 29 नवंबर 2003 को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था जो अब तक का सर्वाधिक है। मौसम विभाग व निजी एजेंसी का अनुमान है कि 20 दिसंबर से 20 जनवरी के बीच ठंड अत्यधिक रहेगी।
2013 में नवंबर में 10 डिग्री पारा पहुंचा था
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो ठंड इस बार सही पैटर्न पर है। 10 साल में दूसरा मौका था जब नवंबर में न्यूनतम तापमान लगातार दूसरी रात 11.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। इसके पहले 2012 में ऐसा हुआ था। तब 18, 20 और 21 नवंबर की रात को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। उस साल तीन बार न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज हुआ था। तब ठंड कड़ाके की थी। 2012 में न्यूनतम तापमान दिसंबर अंत में 5 डिग्री तक चला गया था। बीते 10 सालों में 2013 का नवंबर सबसे सर्द रहा था। तब पारा 10 डिग्री तक चला गया था। इस बार भी ठंड 2012 के ट्रैक पर चली तो दिसंबर और जनवरी बेहद सर्द रहने वाले हैं। कोल्ड डे के साथ-साथ सीवियर कोल्ड डे भी हो सकते हैं।
निवार का असर खत्म होने से बढ़ा तापमान
निवार तूफान की वजह से 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बीते तीन दिन से हवा चल रही थी। इस तूफान का असर हैदराबाद, तमिलनाडु में खत्म होते ही हवा भी मंद पड़ गई। रविवार 2 से 3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ही हवा चली। दिन की धूप में भी गर्माहट का एहसास था। आने वाले एक-दो दिन में दिन और रात के तापमान में इजाफा भी होगा।
नवंबर के बारे में यह भी जानिए
- 29 नवंबर 2003 को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था जो अब तक का सर्वाधिक है। इससे पहले नवंबर में कभी इतना अधिक तापमान दर्ज नहीं हुआ था।
- न्यूनतम तापमान की बात करें तो 25 नवंबर 1938 को 5.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। यह रिकॉर्ड अभी भी कायम है।
10 साल में 2013 का नवंबर सबसे सर्द
- 10 सालों में 2013 का नवंबर सबसे सर्द रहा। 16 नवंबर 2013 को पारा 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इसके बाद भी तीन दिन तक पारा 11 डिग्री रहा था।
पिछले 10 साल में नवंंबर का न्यूनतम स्तर
वर्ष | तारीख | न्यूनतम तापमान (सेल्सियस में) |
2010 | 6 नवंबर | 14.6 |
2011 | 25 नवंबर | 13.6 |
2012 | 18,20,21 नवंबर | 11.4 |
2013 | 16 नवंबर | 10.4 |
2014 | 25,26,29 नवंबर | 13.4 |
2015 | 21 नवंबर | 13.8 |
2016 | 26 | 12.0 |
2017 | 27 | 11.0 |
2018 | 26 | 12.7 |
2019 | 18 | 14.2 |