मौसम: उत्तरी हवाओं से जबलपुर में पारा 12 के नीचे आया, छह दिनों से ऊपर-नीचे हो रहा न्यूनतप तापमान

मौसम: उत्तरी हवाओं से जबलपुर में पारा 12 के नीचे आया, छह दिनों से ऊपर-नीचे हो रहा न्यूनतप तापमान


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Due To The Weather northern Winds, The Mercury In Jabalpur Came Below 12, And The Melting Would Increase, The Minimum Temperature Being Up And Down For Six Days.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोमवार को जबलपुर का नजारा

  • न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा, पांच किमी की रफ्तार से चल रही हवाएं

जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। उत्तरी हवाओं के चलते पारा 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। न्यूनतम तापमान रात में दो बजे 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पांच किमी की रफ्तार से चल रही हवाओं के चलते गलन और बढ़ेगी। हालांकि दिन के तापमान पर असर नहीं पड़ा है। दोपहर की धूप इतनी तीखी हो रही है कि लोग खड़े नहीं हो सकते। सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम पूरी तरह साफ है।

छह दिन में इस तरह बदला मौसम का मिजाज
तारीख अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
30 नवंबर 29.0 12.7
29 नवंबर 29.0 11.3
28 नवंबर 27.8 12.2
27 नवंबर 25.4 15.2
26 नवंबर 29. 11.6
25 नवंबर 28.4 10.2

पिछले वर्ष की तुलना करें तो 30 नवंबर को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री था। सोमवार सुबह 8.30 बजे तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। औसत से तीन डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान अधिक है। आद्रता 69 प्रतिशत बना हुआ है। निवार तूफान का असर खत्म होने और कोई सिस्टम नहीं होने के कारण पारा अब नीचे ही जाएगा। साउथ में एक तूफान बन रहा है, लेकिन उसका असर जबलपुर पर नहीं पड़ेगा।

शहर में एयर क्वालिटी इंडेक्स ये रहा
रविवार रात 12 बजे 276
रविवार रात 02 बजे 58
सोमवार तड़के 04 बजे 46
सोमवार सुबह-06 बजे 53
सोमवार सुबह-08 बजे 167
सोमवार सुबह 10 बजे 209



Source link