Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
18 मार्च से लेकर 5 दिसंबर तक कुल सैंपलिंग 2.8 लाख तक पहुंच चुकी है
- शुक्रवार को सिर्फ 32 कोरोना पॉजिटिव मिले थे
एक बार फिर कोरोना संक्रमण की रफ्तार अचानक बढ़ गई है। शनिवार को कोरोना से तीन की मौत हुई है। जिसमें प्रोफेसर योगेन्द्र मिश्र भी शामिल हैं। वह एमएलबी कॉलेज में राजनीतिक शास्त्र के प्रोफेसर रहे थे। इसके अलावा 78 नए कोरोना संक्रमित भी मिले हैं। जबकि शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या 32 रही थी। सभी संक्रमितों को आइसोलेशन में रखा गया है। साथ ही गंभीर मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
शनिवार को कोरोना संक्रमित की संख्या में अचानक उछाल आया है। 2167 सैंपल की जांच रिपोर्ट में 78 नए संक्रमित मिले हैं। एक दिन पहले मिले संक्रमित की संख्या के दोगुना हैं। इससे एक बार फिर संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। इसी के चलते शनिवार को तीन लोगों की मौत हुई है। जिनकी मौत हुई है उसमें 74 वर्षीय डॉ. योगेन्द्र मिश्र निवासी ग्वालियर, 75 वर्षीय सीएल मोदी निवासी विनय नगर और 85 वर्षीय केशव कमरिया निवासी भिंड शामिल हैं। सभी मृतक का कोविड गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में अन्तिम संस्कार किया गया है। शनिवार को कुल सैंपल 2183 जांच के लिए भेजे गए हैं।