हाइटेक नकल: 25 हजार में खरीदा था इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, जबलपुर में परीक्षा देने आए हरियाणा का युवक नकल करते पकड़ा गया

हाइटेक नकल: 25 हजार में खरीदा था इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, जबलपुर में परीक्षा देने आए हरियाणा का युवक नकल करते पकड़ा गया


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इस हाइटेक डिवाइस से कर रहा था नकल

  • नार्दन कोल फील्ड्स लिमिटेड की एचईएमएम आपरेटर की परीक्षा में बैठा था आरोपी
  • गढ़ा थाने में परीक्षा केंद्र प्रभारी ने दर्ज कराया धोखाधड़ी और साजिश रचने का मामला

शहर के निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित नार्दन कोल फील्ड्स लिमिटेड की एचईएमएम ऑपरेटर की परीक्षा में हाइटेक डिवाइस से नकल करते हुए एक परीक्षार्थी को गढ़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया। परीक्षार्थी ने उक्त डिवाइस गांव के एक युवक से 25 हजार रुपए में खरीदा था। बाहर से उक्त युवक ही उसे परीक्षा में आए सवालों का जवाब बता रहा था। पर्यवेक्षक ने संदेह होने पर उसकी तलाशी ली तो इसका खुलासा हुआ। गढ़ा पुलिस ने परीक्षार्थी सहित नकल करा रहे आरोपी के खिलाफ धारा 120 बी, 420,34 भादवि का प्रकरण दर्ज किया है।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

जानकारी के अनुसार परीक्षार्थी हरियाणा के जींद का रहने वाला दीपक नैन है। वह हाइटेक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, जिसमें एक संचार कंपनी की सिम लगी है का उपयोग करते हुए गांव के हरदीप नैन से सवालों का उत्तर पूछ कर लिख रहा था। पर्यवेक्षक को संदेह हुआ तो उसने उसकी तलाशी में उक्त हाइटेक डिवाइस जब्त किया। गढ़ा टीआई राकेश तिवारी ने बताया कि दीपक नैन व हरदीप नैन चन्नू पत्ती दनोदा खुर्द थाना नरवाना जिला जींद हरियाणा के रहने वाले हैं।
25 हजार में खरीदी थी डिवाइस
गिरफ्त में आए 23 वर्षीय दीपक नैन ने बताया कि उसने 25 हजार रुपए में उक्त डिवाइस हरदीप से खरीदी थी। पुलिस ने डिवाइस जब्त करते हुए उसकी फारेंसिक जांच कराने की बात कही है। दीपक नैन को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। हरदीप नैन पुलिस की पकड़ में आने से पहले ही फरार हो गया। जल्द ही एक टीम उसे गिरफ्तार करने हरियाणा जाएगी।

गढ़ा पुलिस स्टेशन

गढ़ा पुलिस स्टेशन

निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में हो रही थी परीक्षा
गढ़ा टीआई राकेश तिवारी के मुताबिक नार्दन कोल फील्ड्स लिमिटेड की एचईएमएम ऑपरेटर पद पर भर्ती की परीक्षा में शहर के तक्षशिला कॉलेज में रविवार को आयोजित की गई थी। दूसरी पाली में दीपक नैन को पकड़ा गया। केंद्राध्यक्ष की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया कि दीपक ने परीक्षा शर्तों का उल्लंघन किया है। कंपनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की चेष्टा की है। छलपूर्वक नौकरी पाकर कंपनी को एक योग्य कर्मी से वंचित करने की साजिश थी।



Source link