IND vs AUS: कांग्रेसी नेता ने उठाए केएल राहुल की खेल भावना पर सवाल

IND vs AUS: कांग्रेसी नेता ने उठाए केएल राहुल की खेल भावना पर सवाल


डेविड वॉर्नर की चोट पर बयान देकर केएल राहुल ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए (फोटो क्रेडिट: KL Rahul instagram)

दरअसल केएल राहुल (KL Rahul) ने डेविड वॉर्नर (David Warner) की चोट पर कहा था कि अगर वो लंबे समय के लिए टीम से बाहर होते हैं तो यह टीम इंडिया के लिए अच्‍छा होगा


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 30, 2020, 4:56 PM IST

नई दिल्‍ली. ऑस्‍ट्रेलिया के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज डेविड वॉर्नर चोट के कारण भारत के खिलाफ आखिरी वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं. दरअसल दूसरे वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान गेंद को रोकते हुए वॉर्नर चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्‍हें हॉस्पिटल ले जाना पड़ा. डार्सी शॉर्ट को उनकी जगह टी20 टीम में शामिल किया गया है. वॉर्नर ने भारत के खिलाफ शुरुआती दोनों वनडे मैचों में बड़ी पारी खेली थी और चोट के कारण उनके तीसरे वनडे से बाहर होने पर टीम को बड़ा झटका लगा है.
मैच के बाद पूछने पर वॉर्नर की चोट पर केएल राहुल ने अपनी बात रखी. उन्‍होंने मजाकिया लहजे में कहा कि अगर वॉर्नर लंबे समय के लिए टीम से बाहर होते हैं तो यह टीम इंडिया के लिए अच्‍छा होगा, मगर उनका यह बयान कई फैंस को बिल्‍कुल भी पसंद नहीं आया और उन्‍होंने राहुल को जमकर सुनाया. कई लोगों ने तो उनकी खेल भावना पर ही सवाल खड़े कर दिए.

india-vs-australia KL Rahul criticised on Twitter after his views on David Warner injury

राहुल ने कहा था कि हम नहीं जानते हैं कि कितने लंबे समय के लिए वॉर्नर बाहर होंगे. मैं नहीं चाहूंगा कि किसी के साथ भी ऐसा हो, लेकिन यदि वह लंबे समय के लिए बाहर रहे तो यह हमारी टीम के लिए अच्‍छा होगा. उनके इस बयान पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के सदस्‍य अहराज मुल्‍ला ने सवाल उठाते कहा कि खेल भावना कहां चली गई. तो आपको सिर्फ भारतीय टीम की जीत की उम्‍मीद है. यदि वॉर्नर चोटिल होते हैं.

एक भारतीय फैन ने कहा कि बतौर खिलाड़ी राहुल को इंटरनेशनल प्‍लेफॉर्म पर ऐसा नहीं कहना चाहिए थे. आनंद ने कहा कि वह भारतीय हैं और अभी भी चाहते हैं कि वॉर्नर खेलें और हमारी टीम वॉर्नर के साथ वाली ऑस्‍ट्रेलियाई टीम को हराएगी.

सिडनी में खेले गए शुरुआती दोनों वनडे मैचों में ऑस्‍ट्रेलिया के शीर्ष क्रम के बल्‍लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. पहले मैच में डेविड वॉर्नर (David Warner) और एरोन फिंच ने 156 और दूसरे मैच में इस जोड़ी ने 142 रन की साझेदारी की. स्‍टीव स्मिथ ने दोनों में शतक जड़े. दूसरे मैच में मार्नस लाबुशेन और ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने भी फिफ्टी लगाई. ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और यह सब उनकी ओपनिंग जोड़ी की बदौलत है, जिन्‍होंने दोनों मैचों में दमदार शुरुआत देकर टीम का उत्‍साह बढ़ाया.





Source link