Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सांकेतिक फोटो
- महू-इंदौर-रतलाम के बीच एक भी डेमू ट्रेन नहीं हुई शुरू
- अप-डाउन करने वाले यात्रियों को हो रही परेशानी
रेलवे ने इंदौर से मुंबई, दिल्ली, हावड़ा, पुणे, जयपुर सहित 12 ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया। महू-इंदौर-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन भी शुरू हो गई है, लेकिन अभी तक महू-इंदौर-रतलाम के बीच एक भी डेमू ट्रेन शुरू नहीं हुई है।
इससे अप-डाउन करने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। महू-इंदौर और आसपास के शहरों से डेमू ट्रेन से रोजाना 7 हजार से ज्यादा लोग आवाजाही करते हैं। लॉकडाउन के पहले अप-डाउन में 12 ट्रेनों का संचालन होता था। इंदौर-महू रेल यात्री संघ के संयोजक अनिल ढोली ने कहा, ट्रेनें नहीं चलने से अप-डाउनर परेशान हो रहे हैं।
यात्री संघ ने पश्चिम रेलवे के जीएम, डीआरएम को ट्रेन शुरू करने के लिए पत्र भी लिखा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि डेमू ट्रेन के लिए रेलवे बोर्ड निर्णय लेगा। रतलाम रेल मंडल ट्रेनें शुरू करने का प्रस्ताव भेज चुका है।