मोहम्मद शमी अजित अगरकर के रिकॉर्ड को तोड़ने के काफी करीब हैं (फोटो साभार- शमी इंस्टाग्राम)
मोहम्मद शमी ( mohammed Shami) मिचेल स्टार्क और सकलैन मुश्ताक के खास क्लब में शामिल होने से महज 2 विकेट दूर हैं
- News18Hindi
- Last Updated:
December 1, 2020, 4:06 PM IST
टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी कोई खास कमाल नहीं कर पाए और इस वजह से उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) का भी जादू नहीं चल पाया. हालांकि पहले मैच में शमी बाकी गेंदबाजों की तुलना में बेहतर रहे थे. उन्होंने तीन विकेट लेने के साथ ही 6 रन से कम की इकोनॉमी के साथ गेंदबाजी की. मगर दूसरे मैच में वह अपनी लय में नजर नहीं आए. जिसका फायदा ऑस्ट्र्रलियाई बल्लेबाजों ने बखूबी उठाया और भारत के सामने 390 रनों का बड़ा लक्ष्य रख दिया. टीम के साथ साथ शमी की नजर भी अब कैनबरा में गेंद से अपना जादू दिखाने पर है.
सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बनने के करीब शमी
पिछले कुछ सालों से शमी तीनों फॉर्मेट में लाजवाब प्रदर्शन कर रहे हैं. वह भारतीय टीम के पासा पलटने वाले गेंदबाज बन गए हैं. हालांकि इसके बावजूद शमी के कुछ रिकॉर्ड पर किसी का ध्यान नहीं जा पाया. वह वनडे क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और अब शमी अजित अगरकर के 18 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त करने से सिर्फ दो विकेट ही दूर हैं. 79 वनडे मैचों में शमी के नाम 148 विकेट है और कैनबरा में उनके पास सबसे तेज 150 विकेट लेने वाला भारतीय गेंदबाज बनने का मौका है.यह भी पढ़ें :
IND vs AUS: ब्रैड हॉग चाहते हैं तीसरे ODI में यह खिलाड़ी करे एरॉन फिंच के साथ पारी की शुरुआत
ब्रेक मांगने से डरते हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी, मंडराता है टीम से बाहर होने का खतरा: आमिर
कैनबरा में अगर शमी दो विकेट ले लेते हैं तो वह सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बनने के साथ ही ऐसा करने वाले मिचेल स्टार्क और सकलैन मुश्ताक के बाद दुनिया के तीसरे गेंदबाज भी बन जाएंगे. स्टार्क ने 77 और मुश्ताक ने 79 मैचों में 150 विकेट पूरे किए थे. भले ही सबसे तेज 150 लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बनने का रास्ता शमी के लिए थोड़ा कठिन नजर आ रहा है, मगर उन्हें भारतीय वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाला रिकॉर्ड तोड़ने से कोई नहीं रोक सकता. दरअसल अगरकर ने 97 मैचों में 150 विकेट पूरे किए थे.