अपनी टीमों से निकाले गए प्लेयर्स की प्लेइंग XI, एक-एक हैं 100-100 पर भारी

अपनी टीमों से निकाले गए प्लेयर्स की प्लेइंग XI, एक-एक हैं 100-100 पर भारी

Last Updated:

IPL 2026 Auction से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी ने बीसीसीआई को अपनी रिटेंशन लिस्ट सौंप दी है. निश्चित तौर पर फ्रेंचाइजी ने काफी माथा-पच्ची के बाद ये फैसला लिया होगा कि किन खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रखना है और किन-किन प्लेयर्स को रिलीज कर देना है. इन टीमों से इतने बड़े-बड़े सूरमा वापस ऑक्शन में आए हैं कि उन्हें मिलाकर एक नई टीम बन सकती है.

आरसीबी फैंस को ट्रॉफी दिखाते मयंक अग्रवाल.

18 साल में पहली बार चैंपियन बनने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ बीच सीजन में जुड़े मयंक अग्रवाल इस प्लेइंग इलेवन के ओपनर होंगे.<br />आरसीबी फैंस को ट्रॉफी दिखाते मयंक अग्रवाल.

Quinton de kock

साउथ अफ्रीका के अनुभवी विकेटकीपर बैटर क्विंटन डिकॉक को कोलकाता ने रिलीज किया है. इस टीम में वह कप्तान और विकेटकीपर का रोल अदा करेंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Iyer

केकेआर से रिलीज किए गए वेंकटेश अय्यर भी मिनी ऑक्शन में हॉट पिक साबित हो सकते हैं. हालांकि, पिछले आईपीएल की तरह इस बार उन्हें 23.75 करोड़ तो नहीं मिल पाएगा, लेकिन कई टीमें अच्छी रकम पर इस ऑलराउंडर को अपने साथ जरूर जोड़ना चाहेगी.

Glenn Maxwell

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए खेले थे, लेकिन उनका प्रदर्शन हर सीजन की तरह इस बार भी निराशाजनक ही था. पंजाब किंग्स से रिलीज होने के बाद उन पर सभी 10 टीमों पर नजर रहेगी और उन्हें मोटा पैसा भी मिल सकता है.

Andre Russell

कैरेबियाई ऑलराउंडर आंद्रे रसेल 2012 के बाद पहली बार ऑक्शन में आए हैं. केकेआर ने पिछली बार उन्हें 12 करोड़ में रिटेन में किया था, लेकिन अब मिनी ऑक्शन में इस विस्फोटक खिलाड़ी के लिए कई टीमें 12 करोड़ से ज्यादा खर्च करने के लिए तैयार होगी.

Rahul Tripathi

चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले साल उन्हें तीन करोड़ 40 लाख में खरीदा था. सिर्फ पांच मैच में मौका मिलने के बाद दाएं हाथ के इस बैटर ने 11 की औसत से 55 रन बनाए.

Abhinav Manohar

अभिनव मनोहर को सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज किया है.भले ही उन्होंने अभी तक आईपीएल में कोई बड़ा स्कोर नहीं बनाया है, लेकिन उनका टी-20 में 140 से ऊपर का स्ट्राइक रेट एक खतकनाक बल्लेबाज बनाता है.

Akash Madhwal

32 साल का यह मीडियम पेसर अपनी राइट आर्म पेस बॉलिंग के लिए मशहूर है. 24 साल की उम्र तक टेनिस बॉल क्रिकेट खेलने वाले आकाश ने मुंबई के लिए डेब्यू किया था, लेकिन पिछले सीजन में वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे.

Ravi Bishnoi

लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम से निकाले गए रवि बिश्नोई को पिछली बार 11 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया था, लेकिन इस बार बिश्नोई मिनी ऑक्शन में आएंगे. मिनी ऑक्शन में बिश्नोई पर सबसे ज्यादा नजर सीएसके की रहने वाली है.

Matheesha Pathirana

जूनियर मलिंगा के नाम से मशहूर मथीथा पथिराना को चेन्नई सुपरकिंग्स ने रिलीज कर दिया है. वह जिस टीम में भी जाएंगे धूम मचाएंगे.

आकाशदीप

आकाशदीप को लखनऊ सुपरजायंट्स ने ऑक्शन से पहले रिलीज किया है. इस टीम में भारतीय तेज गेंदबाज के लिए एक अहम और खास जगह है.

homesports

अपनी टीमों से निकाले गए प्लेयर्स की प्लेइंग XI, एक-एक हैं 100-100 पर भारी

Source link