किसानों पर मेहरबान शिवराज सरकार: 3 दिसंबर को 5 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर होंगे 2-2 हजार रुपए

किसानों पर मेहरबान शिवराज सरकार: 3 दिसंबर को 5 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर होंगे 2-2 हजार रुपए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Madhya Pradesh Kisan Kalyan Yojana; Shivraj Government Sends Rs 2000 To Five Lakh Farmers Accoun

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

किसान कल्याण योजना के तहत 3 दिसंबर को प्रदेश के 5 लाख किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। सीहोर के नसरुल्लागंज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। फाइल फोटो

  • सीहोर के नसरुल्लागंज में होगा मुख्य कार्यक्रम, मुख्यमंत्री शामिल होंगे
  • रायसेन, खंडवा, सागर, ग्वालियर और इंदौर के किसानों से संवाद होगा

किसान कल्याण योजना के तहत 3 दिसंबर को प्रदेश के 5 लाख किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। इसके लिए सीहोर जिले के नसरुल्लागंज में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री रायसेन, खंडवा, सागर, ग्वालियर और इंदौर के किसानों से चर्चा भी करेंगे।

मध्य प्रदेश सरकार ने उपचुनाव से ठीक पहले 26 सितंबर को किसान कल्याण योजना लांच की थी। उस समय 19 जिलों (28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की आचार संहिता लागू थी ) को छोड़कर बाकी के जिलों के 5 लाख 77 हजार किसानों के खाते में पहली किश्त 2-2 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए थे। अब उन जिलों के किसानों के 5 लाख किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर की जाएगी, उपचुनाव थे। यह कार्यक्रम 3 दिसंबर को दोपहर 12:30 बजे होगा। इस दौरान कुल 100 करोड़ रुपए किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। सरकार यह राशि उस वक्त किसानों के खाते में ट्रांसफर कर रही है, जब केंद्रीय कृषि बिल के विरोध में दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं।

किसान कल्याण निधि योजना

इस योजना के माध्यम से हर साल 77 लाख किसानों के खाते में 10-10 हजार रुपए तक डाले जाएंगे। इसमें 6 हजार रुपए केंद्र सरकार की तरफ होंगे और 4 हजार रुपए मध्य प्रदेश सरकार किसानों के खाते में डालेगी। योजना के मुताबिक किसानों के खाते में 2 -2 हजार रुपए की 2 किस्त पीएम सम्मान निधि में जोड़कर दी जाएंगी।



Source link