Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
नागिन के बाहर आते ही उसे तुंरत पकड़ लिया गया।
बुधवार दोपहर करीब दो बजे एडिशनल एसपी के मकरोनिया स्थित सरकारी आवास से दो फिट की कोबरा प्रजाति की नागिन मिली। बंगले के दरवाजे के पास सांप दिखने से परिजन डर गए और सभी लोग घर से बाहर निकल आए। सांप की सूचना तुरंत सर्प विशेषज्ञ अकील बाबा को दी गई। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया और अब उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।
सर्प विशेषज्ञ अकील बाबा ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब एक बजे गोपालगंज टीआई उपमा सिंह से फोन पर सूचना मिली की मकरोनिया टीए बटालियन स्थित एडिशनल एसपी के बंगले में सांप देखा गया है। मौके पर पहुंचे तब नागिन बंगले के बाहर एक पाइप में अंदर घुस चुकी थी। कड़ी मशक्कत के बाद उसे पाइप से बाहर निकाला गया। नागिन के बाहर आते ही उसे तुंरत पकड़ लिया गया।
अकील बाबा ने बताया कि आमतौर पर ठंड के दिनों में सर्प बाहर नहीं निकलते। वे अपने बिलों में ही रहते है। सिर्फ तेज भूख लगने पर या धूप सेंकने के लिए ही नागिन बाहर आई होगी। नागिन के मिलने से आसपास नाग की मौजूदगी से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। बटालियन का इलाका हरा-भरा व पहाड़ी क्षेत्र से लगा हुआ है। इस वजह से नागिन जंगल के रास्ते से बंगले तक पहुंच गई होगी।
सर्प विशेषज्ञ ने बताया कि ठंड के मौसम में यदि सांप रात के समय चार-पांच घंटे भी यदि बिल से बाहर रहता है। तो इतने में उसकी ठंड की वजह से मृत्यू हो सकती है। उन्होंने बताया कि कोबरा प्रजाति की नागिन बड़ी जहरीली होती है। आमतौर पर इसके काटने के 10 से 12 मिनट में व्यक्ति की मौत हो जाती है। सागर के आसपास इस प्रजाति के सांप सामान्यत: पाए जाते हैं।