क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना काल में सीरीज के लिए BCCI को दिया धन्यवाद, चैनल 7 को लगाई फटकार

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना काल में सीरीज के लिए BCCI को दिया धन्यवाद, चैनल 7 को लगाई फटकार


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा बीसीसीआई में अपने दोस्तों के सहयोग से हम भारत के खिलाफ इस सीरीज के आयोजन में सफल रहे

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) के अंतरिम सीईओ निक हॉकले (Nick Hockley) ने भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज (India vs Australia) के प्रसारण पर विवाद खड़ा करने के लिए मंगलवार को प्रसारण साझेदार चैनल सेवन (Channel 7) को लताड़ते हुए ‘बीसीसीआई में दोस्तों’ को धन्यवाद दिया.

मेलबर्न. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) के अंतरिम सीईओ निक हॉकले (Nick Hockley) ने भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज (India vs Australia) के प्रसारण पर विवाद खड़ा करने के लिए मंगलवार को प्रसारण साझेदार चैनल सेवन (Channel 7) को लताड़ते हुए ‘बीसीसीआई में दोस्तों’ को धन्यवाद दिया, जिन्होंने कोरोना महामारी के बीच इस सीरीज के आयोजन में मदद की. चैनल सेवन ने अदालत में हलफनामा दायर करते हुए कहा था कि बीसीसीआई (BCCI) के हितों के अनुरूप क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव करके प्रसारण करार का उल्लंघन किया है.

पाकिस्‍तानी टीम को न्‍यूजीलैंड से भेजा जा सकता है वापस, आखिरी चेतावनी के बाद 3 और खिलाड़ियों को हुआ कोरोना

उसने यह भी कहा था कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बीसीसीआई से डरता है और उसे दोनों बोर्ड, फॉक्सटेल और प्रदेश सरकारों के बीच हुए ईमेल की जानकारी चाहिए. हॉकले ने क्रिकेटवर्ल्ड डॉट कॉम में प्रकाशित बयान में कहा, ”ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में इतनी सकारात्मकता है और ऐसे में सेवन वेस्ट मीडिया ने हमारे इस बेहतरीन खेल को नीचा दिखाने के लिए मीडिया में बयानबाजी की है, जो निराशाजनक है.”

सेवन वेस्ट मीडिया के मुख्य कार्यकारी जेम्स वारबर्टन ने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ वनडे और टी20 मैचों की बजाय दिन-रात के टेस्ट के साथ सीरीज का आगाज करना था, जो अब एडीलेड में 17 दिसंबर से खेला जाएगा.”अगर आपको 350 से ज्यादा रन बनाने हैं तो आपको रोहित शर्मा की जरूरत है: आकाश चोपड़ा

उन्होंने कहा, ”खेलों की दुनिया में यह सबसे चुनौतीपूर्ण समय है. बीसीसीआई में अपने दोस्तों के सहयोग से हम भारत के खिलाफ इस सीरीज के आयोजन में सफल रहे.” उन्होंने कहा, ”भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले दो वनडे में दर्शक संख्या के रिकॉर्ड टूटे हैं और इससे साबित होता है कि बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज को लेकर कितना उत्साह होगा.”

हॉकले ने कहा, ”हम चैनल सेवन की क्रिकेट और नई प्रसारण टीमों का सम्मान करते हैं और क्रिकेट रेटिंग में इजाफा होने पर उन्हें बधाई देते हैं. हम आने वाले सत्र में इसी तरह अपने साझेदारों और सहयोगियों के समर्थन से मनोरंजक क्रिकेट की सौगात देते रहेंगे.”





Source link