ये खिलाड़ी होता तो 2023 के वर्ल्ड कप फाइनल में जीत जाती Team India, मोहम्मद कैफ ने बताया नाम, ऑस्ट्रेलिया की खोली पोल

ये खिलाड़ी होता तो 2023 के वर्ल्ड कप फाइनल में जीत जाती Team India, मोहम्मद कैफ ने बताया नाम, ऑस्ट्रेलिया की खोली पोल


Mohammad Kaif: इन दिनों टी20 विश्व कप 2026 की धूम है. 2021 की चैंपियन टीम इस बार ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो चुकी है. ग्रुप स्टेज में उसने 3 में से 2 मैच हारे. ये दोनों हार श्रीलंका और जिम्बाब्वे से मिलीं. तीसरा मुकाबला बारिश के चलते धुल गया और कंगारू टीम बाहर हो गई. इस सीजन शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने ऑस्ट्रेलिया की पोल खोली है. उन्होंने साफ कहा कि ये टीम जब 2023 वर्ल्ड कप फाइनल जीती तो उसे महान कहा गया, लेकिन इसके बाद टीम के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई है. कैफ ने उस खिलाड़ी का नाम भी बता दिया, जो अगर वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया के लिए खेलता तो ऑस्ट्रेलिया को हरा देता.

टी20 विश्व कप 2026 से ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर ने एक्स पर की गई एक पोस्ट में लिखा, ‘2023 का 50-ओवर का वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्हें माइटी ऑस्ट्रेलियाई कहा गया. उसके बाद उनकी टीम में भारी गिरावट आई. 2024 वर्ल्ड T20, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी, 2025 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप, वे माइटी नहीं थे. अगर हार्दिक पांड्या 2023 में अहमदाबाद फाइनल खेलते, तो ऑस्ट्रेलियाई टीम वहां भी हार जाती.’

चोट के चलते फाइनल नहीं खेले थे हार्दिक

कैफ का मानना है कि अगर हार्दिक पांड्या वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल खेलते तो टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को हरा देती. कैफ ने बताया है कि 2023 वर्ल्ड कप में भारत लगातार 9 मैच जीतकर फाइनल में पहुंचा था, लेकिन फाइनल में हार्दिक पांड्या की कमी साफ दिखी. बांग्लादेश के खिलाफ मैच में टखने की चोट के कारण हार्दिक बाहर हो गए थे और वह फाइनल नहीं खेल पाए थे. खिताबी जंग में भारत ने 241 रनों का टारगेट दिया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 7 ओवर बाकी रहते हुए चेज कर लिया था.

Add Zee News as a Preferred Source


फाइनल में ट्रेविस हेड ने 137 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी. कैफ का मानना है कि अगर हार्दिक टीम में होते तो गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में संतुलन मिलता और नतीजा भारत के पक्ष में जा सकता था.

2023 के बाद ICC टूर्नामेंट में फुस रही ऑस्ट्रेलिया

वनडे विश्व कप 2023 का खिताब जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन खराब रहा है. आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में वो खाली हाथ ही रहे. 2024 के टी20 विश्व कप में कंगारू जलवा नहीं दिखा पाए. उन्हें अफगानिस्तान ने हराकर बाहर किया था. फिर 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के हाथों मात खाकर बाहर हुए. अब टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका और जिम्बाब्वे की टीम ने उन्हें हराकर ग्रुप स्टेज से ही बाहर कर दिया.

ये भी पढ़ें: PAK vs NAM मैच पर बारिश का साया…अगर धुल गया मैच किसे लगेगा ऑस्ट्रेलिया जैसा झटका? सुपर 8 में होगी इस टीम की एंट्री



Source link