- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Mercury Starts To Fall, Most Nights Will Be Cold From December 20 To January 21, Jabalpur’s Minimum Temperature Is 10 Degrees Celsius
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर15 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
जबलपुर में इस तरह दिखा सुबह का माैसम
- जबलपुर में अभी 10 दिसंबर तक न्यूनतम पारा 9 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान
ठंड इस बार सितम ढाएगी। पारा अभी से लुढ़कने लगा है। मंगलवार की रात न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अगले 10 दिसंबर तक पारा नौ डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। जिले में जोरदार ठंड की शुरूआत 20 दिसंबर से होगी, जो 21 जनवरी के तक अपना असर दिखाएगी। उत्तरी हवाएं लगातार ठंड बढ़ा रही हैं। बुधवार को तीन किमी की रफ्तार से उत्तरी हवाएं चल रही हैं।
अभी इस हफ्ते न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार पूर्व वर्ष की तुलना में इस बार दिसंबर में ठंड के सारे रिकॉर्ड टूट सकते हैं। फरवरी तक का मौसम कठिन दौर वाला रह सकता है। देश के उत्तर, उत्तर-पश्चिम, मध्य के अधिकतर उपमंडलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से भी कम रहेगा। इस कारण जबलपुर में ठंड का असर पड़ना तय है। अभी इस हफ्ते मौसम सामान्य रहेगा। दिन के तापमान में जरूर गिरावट आएगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जाने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 9 व 11 के बीच में रहेगा।
बुधवार को जबलपुर के मौसम का हाल
मंगलवार की रात न्यूनतम पारा 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। बुधवार सुबह आद्रता 80 प्रतिशत पहुंची थी। जिले में विजिबिलिटी चार किमी की रही। पिछले वर्ष इसी तारीख की तुलना करें तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस था। तीन किमी उत्तरी हवाएं चल रही हैं। इससे सुबह ठंडक का अहसास बना हुआ था। नौ दिसंबर को हल्के बादल छाने का अनुमान है। तब न्यूनतम पारा कुछ चढ़ सकता है।