प्लेअर ऑफ द सीरीज और प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी के साथ डेविड मलान (फोटो क्रेडिट: इंग्लैंड क्रिकेट ट्विटर हैंडल )
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैच में डेविड मलान (Dawid Malan) ने 47 गेंदों पर 11 चौके और 5 छक्के लगाकर नाबाद 99 रन बनाए. जब वह 98 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो उनके पास शतक पूरा करने के लिए काफी समय था.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 2, 2020, 10:47 AM IST
इसके बाद बटलर और मलान के बीच अटूट शतकीय साझेदारी हुई. जहां बटलर ने 46 गेंदों में 67 रन बनाए, वहीं मलान ने 47 गेंदों पर 11 चौके और 5 छक्के लगाकर नाबाद 99 रन बनाए. मलान के पास शतक जड़ने का बेहतरीन मौका था. उनके पास गेंद भी भरपूर थी, मगर गलत योजना के कारण वह शतक जड़ने से चूक गए.
बाउंड्री लगाकर कर सकते थे शतक पूरा
दरअसल जब मलान को शतक पूरा करने के लिए दो रन की जरूरत थी तो वह भूल गए थे कि वह 98 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्होंने 18वें ओवर की चौथी गेंद पर सिंगल लेकर इंग्लैंड को जीत दिला दी. इस सिंगल से पहले उन्होंने तीसरी गेंद पर चौका और दूसरी गेंद पर छक्का लगाया था. वह जिस फॉर्म में नजर आ रहे थे, उससे लग रहा था कि वह आसानी से एक और बाउंड्री लगाकर शतक पूरा कर लेंगे, मगर उन्होंने सिंगल ले लिया और उनके इस सिंगल के साथ इंग्लैंड ने लक्ष्स हासिल कर लिया.यह भी पढ़ें :
SAvsENG: इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर 3-0 से जीती सीरीज
मलान को 99 रन पर नाबाद लौटना पड़ा. वह प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे. मैच के बाद उन्होंने शतक पूरा न होने पर कहा कि ईमानदारी से मुझे शतक के बारे में पता होना चाहिए. मैंने किया, मगर मैंने सिंगल ले लिया. शायद मुझे मैथ्स की क्लास लेने के लिए जाना चाहिए.