Last Updated:
Vaibhav Suryavanshi Catch Viral Video: भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला तो बोला ही, लेकिन उनके एक कैच की हर तरफ चर्चा हो रही है. वैभव ने छक्के के लिए जा रही गेंद को अद्भुत तरीके से लपककर हर किसी को हैरान कर दिया. वैभव के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला हुआ है.
नई दिल्ली. भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए बांग्लादेश को भी शिकस्त दे दी. डकवर्थ लुइस नियम के तहत टीम इंडिया ने बांग्लादेश को इस मुकाबले में 18 रन से हराया. वैभव सूर्यवंशी का इस जीत में अहम योगदान रहा. वैभव ने 72 रन की धमाकेदार पारी तो खेली ही, साथ ही उन्होंने अपनी लाजवाब फील्डिंग से भी गर्दा उड़ा दिया. वैभव के एक जबरदस्त कैच के चारों तरफ चर्चे हैं. उन्होंने एक ऐसा कैच लिया जिसकी तारीफ करते लोग तक नहीं रहे हैं. दरअसल, वैभव सूर्यवंशी ने बाउंड्री पर यह हैरतंगेज कैच पूरा किया. उनके इस करिश्मे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
छक्के के लिए जा रही गेंद को कैच में किया तब्दील
वैभव सूर्यवंशी ने विहान मल्होत्रा की गेंद पर बांग्लादेशी बल्लेबाज मोहम्मद समिउन बसीर रतुल को आउट करने के लिए यह अद्भुत कैच लपका. पारी के 26वें ओवर में ऐसा हुआ, जब मुकाबला रोमांच मोड़ पर था. बांग्लादेश के पांच बल्लेबाज आउट हो चुके थे. रतुल ने विहान मल्होत्रा के इस ओवर की दूसरी गेंद पर सामने की तरफ एक बड़ा शॉट खेला. गेंद और बल्ले का संपर्क इतना अच्छा था कि एक बार को लगा गेंद छक्के के लिए चली जाएगी, लेकिन डीप में बाउंड्री के नजदीक खड़े वैभव सूर्यवंशी ने संतुलन बनाते हुए कैच लपककर सबको हैरान कर दिया.
वैभव ने दो बार में यह कैच पूरा किया. पहली बार में गेंद हाथ उनके हाथ में आ गई, लेकिन वह संतुलन नहीं बना सके और बाउंड्री के बाहर जाने लगे, तभी उन्होंने गेंद को हवा में उछाल दिया और फिर वापस लौटकर फिर से गेंद लपक ली. उनके इस कैच पर देखकर हर कोई हैरान रह गए. हालांकि, भारतीय ड्रेसिंग रूम और टीम में खुशी की लहर दौड़ गई.
View this post on Instagram