- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- 90 Thousand Will Be Irrigated From The Bina River Project And 70 Thousand Hectare From The Dam Being Built On The Dhasan River.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने किसानों को चेक बांटे।
- नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में कहा
जिले को शत-प्रतिशत सिंचित किया जाएगा। किसान कल्याण सम्मान निधि योजना किसानों के कल्याण में मील का पत्थर साबित होगी। बीना नदी परियोजना से 90 हजार हेक्टेयर में सिंचाई होगी। इसी तरह धसान नदी पर बन रहे बांध से 70 हजार हेक्टेयर में सिंचाई होगी। कड़ान परियोजना समेत जिले को अन्य परियोजनाओं के माध्यम से शत-प्रतिशत सिंचित किया जाएगा। यह बात नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने गुरुवार को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कही।
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि जिले का कोई भी रकबा सिंचाई से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा, किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर खाद, बीज उपलब्ध कराने के लिए ऋण दिया जाएगा। प्रदेश सरकार संबल योजना के तहत राशि देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों के कल्याण की कई योजनाएं हैं। इनके माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दो हजार रुपए की दो किश्त व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 6 हजार रुपए किसानों के खातों में भेजी जा रही है।
इस मौके पर सांसद राज बहादुर सिंह, सागर विधायक शैलेंद्र जैन और नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने भी संबोधित किया। संचालन प्राध्यापक अरविंद जैन ने किया। इस मौके पर किसानों को चेक भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में सुधीर यादव, राजकुमार जैन, कलेक्टर दीपक सिंह, नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार, अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले, एसडीएम पवन वारिया, एसएलआर राकेश अहिरवार, बीएस मोहनिया सहित अन्य हितग्राही किसान मौजूद रहे।