धोखाधड़ी: मंडी पहुंचे किसान तब पता लगा उनकी 100 बीघा जमीन की बटाई का पहले ही हो चुका है रजिस्ट्रेशन

धोखाधड़ी: मंडी पहुंचे किसान तब पता लगा उनकी 100 बीघा जमीन की बटाई का पहले ही हो चुका है रजिस्ट्रेशन


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Farmers Reached Mandi, Then Found Out That The Registration Of Their 100 Bigha Land Has Already Been Done Online Registration

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो

  • फर्जी तरीके से ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन कराकर समर्थन मूल्य पर फसल बेच देते थे ठग

समर्थन मूल्य पर फसल बेचने के लिए जब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने किसान मंडी पहुंचे तो पता लगा कि उनकी 100 बीघा जमीन की बटाई का कुछ ठग पहले ही रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। घटना बेंहट क्षेत्र की है। किसानों ने हंगामा किया और बेंहट थाना में मामले की शिकायत की है। पुलिस ने डबरा के 6 लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

बेंहट थाना प्रभारी महेश तोमर ने बताया कि हर साल गांव में होने वाली वाली फसल की बिक्री के लिए भूमि मालिक किसानों द्वारा ऑनलाइन अनुबंध रजिस्ट्रेशन सरकारी वेबसाइट पर कराया जाता है।

इसके लिए बेंहट गांव के किसान जगदीश पुत्र रघुवीर सिंह कुशवाह और अन्य पांच किसान गांव की मंडी में पहुंचे थे। यहां जब उन्होंने समर्थन मूल्य पर फसल को बेचने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए सर्वे नंबर बताए तो पता लगा कि इनकी जमीन की बटाई का अनुबंध तो पहले ही ऑनलाइन हो चुका है। इस पर अन्य किसान ने भी अपनी जमीन चेक कराई तो करीब सभी की मिलाकर 100 बीघा जमीन का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो चुका था। किसानों ने हंगामा कर दिया। इस पर पुलिस पहुंची और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले आरोपी सैमी साहू, गिर्राज साहू, रामनारायण, लज्जाराम, देवीसिंह, रामवीर सिंह गुर्जर सभी निवासी डबरा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

क्या होता था फायदा

ठगों ने 100 बीघा जमीन का पहले ही समर्थन मूल्य पर फसल बेचने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लिया था। अब वह इसी रजिस्ट्रेशन पर बाहर से फसल खरीदकर उसे समर्थन मूल्य पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाते पर उससे पहले ही खुलासा हो गया। सामान्य मूल्य और समर्थन मूल्य में 400 से 500 रुपए का अंतर होता है। इसी मुनाफे के लिए ठग यह खेल करते हैं।



Source link