- Hindi News
- Local
- Mp
- The Crooks Were Standing In Front, There Was No Other Way, If We Don’t Attack, They Would Have Killed
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लुटेरों पर हमला कर उन्हें भागने पर मजबूर करने वाली मां-बेटी को सम्मानित किया गया।
- पूर्व मंत्री माया सिंह ने मां-बेटी को दिया 5 हजार रुपए का इनाम
लुटेरे सामने थे। दूसरा रास्ता नहीं दिख रहा था। हम अगर आगे आकर हिम्मत नहीं दिखाते, तो वो हमें मार देते, इसलिए पल भर में फैसला किया। बेटी ने भी हिम्मत दिखाई। हमारे साहस के सामने वह हार गए और भागने पर विवश हुए। आगे जाकर कुछ व्यापारियों ने उन्हें पकड़ लिया। यह कहना था लुटेरों से दो-दो हाथ करने वाली प्रिया खटवानी का। उन्होंने अपनी बेटी पूर्विता के साथ मिलकर दो शातिर बदमाशों के इरादे को नाकाम कर दिया था। पूर्व मंत्री मायासिंह ने उनके साहस का प्रशंसा करते हुए उन्हें पांच हजार रुपए नकद इनाम भी दिया है।
नदीगेट सिंध विहार निवासी प्रिया खटवानी से मिलने गुरुवार शाम पूर्व मंत्री माया सिंह पहुंचीं। साथ में भाजपा जिलाध्यक्ष शहर कमल माखीजानी भी थे। पूर्व मंत्री ने प्रिया और उनकी बेटी से चर्चा कर पूरी घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद, सांसद निधि से 5 हजार रुपए का नकद इनाम दिया। उन्होंने कहा कि यह महिला नारी शक्ति का उदाहरण हैं। इनको राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार दिलवाने का वह प्रयास करेंगी।
एसपी ने भी किया सम्मान
लुटेरों से मुकाबला करने वाली प्रिया खटवानी और लुटेरों को पकड़ने में मदद करने वाले व्यापारियों का गुरुवार शाम एसपी ग्वालियर अमित सांघी ने भी सम्मान किया है। इस अवसर पर महिला और उसकी बेटी की काफी प्रशंसा की है।
पांच दिन से कर रहे थे रैकी
दोनों बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वे बीते पांच दिन से प्रिया खटवानी की रैकी कर रहे थे। दोनों बदमाशों में से एक कुछ समय पहले किसी के साथ उनके यहां गया था, तभी उसके दिमाग ने प्रिया खटवानी को सॉफ्ट टारगेट मान लिया था। आरोपियों में से एक पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज है। पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लिया है और पूछताछ की जा रही है।