भगवान भी अब गर्म कपड़ों में: रात का पारा सामान्य से नीचे आया, दिन के पारे में भी गिरावट, खजराना गणेश को ठंड से बचाने के लिए ओढ़ाई गई शॉल

भगवान भी अब गर्म कपड़ों में: रात का पारा सामान्य से नीचे आया, दिन के पारे में भी गिरावट, खजराना गणेश को ठंड से बचाने के लिए ओढ़ाई गई शॉल


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

खजराना गणेश को पुजारी ने सुबह गर्म कपड़े धारण करवाए।

शहर में तापमान में गिरावट का दौर जारी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज हुआ। यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान में एक डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई और यह सामान्य से नीचे 11.2 डिग्री रिकार्ड हुआ। वहीं, इंसानों के साथ अब भगवान को भी ठंड से बचाने के लिए मंदिरों में तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में खजराना गणेश को शॉल ओढ़ाई गई है।

भगवान गजानन के लिए बनवाई जाती है स्पेशल शॉल।

भगवान गजानन के लिए बनवाई जाती है स्पेशल शॉल।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले तीन दिन मौसम इसी तरह का रहेगा। 7 दिसंबर के बाद से बादलों की आवाजाही शुरू होगी। इस कारण तापमान में कुछ इजाफा होगा। फिर 11 दिसंबर से गिरावट आना शुरू होगी। दरअसल नमी का प्रतिशत घटने और उत्तर की तरफ से हवा चलने की वजह से तापमान में गिरावट आई है। इंदौर में नमी 39 फीसदी रही। इस वजह से तापमान में भोपाल या अन्य जिलों जैसी गिरावट नहीं आई। प्रदेश के 11 जिलों में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच रहा।



Source link