- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Devi Ahilya Vishwavidyalaya (DAVV) Indore Started Teaching Departments Online Placement Process
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कोरोना संकट के बीच देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के टीचिंग विभागों में ऑनलाइन प्लेसमेंट प्रक्रिया शुरू हो गई है। नवंबर में आईआईपीएस और आईएमएस में ही 1 नवंबर से अब तक 56 छात्रों को जॉब मिल चुकी है। मैनेजमेंट के 6 कोर्स के लिए 9 मल्टी नेशनल कंपनियां आईं। हालांकि अभी भी प्लेसमेंट प्रक्रिया जारी है।
पहली बार प्लेसमेंट की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो रही है। फाइनेंस, एचए (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) और मार्केटिंग प्रोफाइल के लिए प्लेसमेंट प्रक्रिया ऑनलाइन करवाई जा रही है। 31 दिसंबर तक यहां 150 से ज़्यादा छात्रों को जॉब मिलना तय है। छात्रों की स्किल चेक करने के लिए कंप्यूटर प्रोग्राम का सहारा लिया जा रहा है। प्लेसमेंट की मुख्य प्रक्रिया ऑटोमेटेड है।
प्लेसमेंट ऑफिसर अवनीश व्यास का कहना है कि इस बार मल्टी नेशनल कंपनियों के साथ कई बड़ी इंडस्ट्री से भी डिमांड आ रही है। अभी तक मैनेजमेंट कोर्स में 45 के आसपास प्लेसमेंट हो चुके हैं। आने वाले दिनों में यह प्रक्रिया और तेज़ होगी। इस साल कोरोना संकट के बावजूद यूनिवर्सिटी अपना टारगेट कम नहीं कर रही है। उसका कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी 1200 से ज्यादा जॉब का टारगेट तय किया गया है।
साढ़े 3 से 6 लाख तक का पैकेज
ख़ास बात यह है कि कोरोना संकट में भी छात्रों को मिलने वाले सालाना पैकेज पर असर नहीं पड़ा है। इस बार भी साढ़े 3 लाख से 6 लाख रुपए पैकेज मिल रहा है।