Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सांकेतिक फोटो
- रहवासियों का आरोप है कि यहां न तो गश्त हो रही है और न पंचायत की तरफ से कोई सुरक्षा
सिंगापुर टाउनशिप में एक बार फिर चोरी की वारदात हुई है। इस बार बदमाशों ने बैंक लोन करवाने वाले एक व्यक्ति के सूने घर में चोरी की है। रहवासियों का आरोप है कि यहां न तो गश्त हो रही है और न पंचायत की तरफ से कोई सुरक्षा है। लोगों में चोरियों से काफी डर है।
लसूड़िया थाना पुलिस के अनुसार सिंगापुर टाउनशिप की सुपरसिटी में रहने वाले गजेंद्रसिह पंवार के घर चोरी की वारदात हुई है। पंवार ने बताया कि वे परिवार में एक शादी के लिए बाहर गए थे। 1 दिसंबर की रात 9.30 बजे घर लौटे तो देखा कि मेनगेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। बदमाश अलमारी में से मंगलसूत्र व एलईडी और कम्प्यूटर सहित 80 हजार का सामान ले गए।
रहवासियों का आरोप है कि यहां हर हफ्ते दो-तीन चोरियां होती हैं। यहां पुलिस तो गश्त ही नहीं करती है। बदमाश आसपास के ही हो सकते हैं, क्योंकि वे लगातार सक्रिय हैं। कई बार थानों पर सूचना भी दे दी गई, लेकिन फिर भी कोई गश्त नहीं होती। वहीं पंचायत को भी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा, लेकिन वे भी ध्यान नहीं दे रहे।