मामूली विवाद में हमला: चाचा नेहरू अस्पताल के सामने युवक पर दोस्तों ने किया हमला, पैर में फावड़े मारे

मामूली विवाद में हमला: चाचा नेहरू अस्पताल के सामने युवक पर दोस्तों ने किया हमला, पैर में फावड़े मारे


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने आरोपियों को खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

चाचा नेहरू अस्पताल के सामने युवक को उसी की कंपनी में काम करने वाले युवकों ने पीटा और फावड़े से उसके पैर में वार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

संयोगितागंज पुलिस के अनुसार शुक्रवार को चाचा नेहरू अस्पताल की पार्किंग में काम करने वाले आशुतोष पांडे की शिकायत पर उसी की कंपनी के विनय तिवारी, नरेन्द्र सिंह और रवि पाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। पांडे ने पुलिस को बताया कि तीनों आरोपी उसके परिचित हैं, क्योंकि उसी की कंपनी में काम करते हैं। रात 8 बजे तीनों आए। बोले कि तू बहुत ज्यादा तेज चलता है। फिर अचानक उस पर हमला कर दिया। उसके दोनों पैरों में सरिए और फावड़े से हमला किया, तभी कुछ लोगों ने बीच बचाव कर पांडे को बचाया।



Source link