आत्महत्या: लहार में साड़ी का फंदा बनाकर युवती फांसी पर झूली, मिहोना में विवाहिता ने किया आत्मदाह, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू

आत्महत्या: लहार में साड़ी का फंदा बनाकर युवती फांसी पर झूली, मिहोना में विवाहिता ने किया आत्मदाह, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhind
  • The Woman Hanged Herself By Making A Sari’s Noose In Lahar, Married Woman Committed Suicide In Mihona, Police Registered A Case And Started Investigation

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंड5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आत्महत्या का फाइल फोटो।

  • दोनों ही थानों की पुलिस आत्महत्या के कारण जानने में जुटी

भिंड जिले के लहार थाना और मिहोना थाना क्षेत्र में अलग-अलग आत्महत्या के प्रकरण दर्ज हुए। लहार थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक चार में एक युवती साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई। वहीं, मिहोना थाना क्षेत्र के काथा गांव में विवाहिता ने आत्मदाह कर जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनों ही थानों की पुलिस ने आत्महत्या के कारण जाने को लेकर जांच शुरू कर दी। लहार थाना पुलिस में आकर प्रदीप पुत्र चंद्रशेखर शर्मा निवासी वार्ड क्रमांक चार ने शिकायत की, कि बीती रात मैं बाजार से घर लौटा। घर का कमरा अंदर से बंद था। कमरे के अंदर बहन दिव्या थी जिससे खोलने के लिए मैंने आवाज लगाई। जब दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की में झांककर देखा तो मेरी बहन फांसी की फंदे पर लटकी हुई थी। यह बात की सूचना मैंने घर के अंदर मौजूद दादी व बुआ को दी। इसके बाद घर का गेट को तोड़कर अंदर देखा तो वो लटक रही थी। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने पंचनामा तैयार किया और शव का पोस्टमार्टम कराते हुए जांच शुरू कर दी। इसी तरह मिहोना थाना क्षेत्र में ग्राम काथा निवासी आशीष दोहरे ने पुलिस को सूचना दी कि मेरी पत्नी अर्चना घर के अंदर अकेली थी। इस दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते आग लगाकर आत्म हत्या कर ली। पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने आत्महत्या करने की रिपाेर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं…



Source link