Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खिरकिया20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- भाजपा पदाधिकारी से आरक्षक द्वारा रुपए मांगने का कथित ऑडियाे वायरल हाेने का मामला
किल्लौद भाजपा अजा माेर्चा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र अटूटे से रुपए मांगने वाले छीपाबड़ थाना के प्रधान आरक्षक प्रेमनारायण राजपूत उर्फ शेरा काे एसपी मनीष अग्रवाल ने गुरुवार देर रात लाइन अटैच कर दिया। रुपए मांगने के कथित ऑडियाे वायरल होने के मामले की एसडीओपी ने जांच कर प्रतिवेदन एसपी काे दिया, जिसके बाद प्रधान आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई की है।
अटूटे ने शुक्रवार काे छीपाबड़ पुलिस को एक आवेदन दिया। प्रधान आरक्षक राजपूत पर मारपीट करने, जाति सूचक शब्दाें का उपयाेग करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। अटूटे ने कहा एसपी से शिकायत करने से नाराज होकर राजपूत ने मारपीट की। खंडवा भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष नानूराम मांडले ने कहा सोमवार काे प्रतिनिधिमंडल के साथ हरदा एसपी से मुलाकात कर प्रधान आरक्षक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने की मांग की जाएगी। एसडीओपी राजेश सुल्या ने कहा प्रधान आरक्षक प्रेमनारायण को एसपी ने लाइन अटैच कर दिया है। अटूटे के आवेदन की भी जांच करेंगे। इसके बाद आगे कार्रवाई होगी।