- Hindi News
- Local
- Mp
- 28 Gamblers, Including 17 Country Pistols, 18 Bikes, Three Luxury Cars, 8 Kg Ganja And Raw Liquor
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बैतूल41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पारधीढाने से बड़ी मात्रा में हथियार जब्त किए गए।
- मुख्य आरोपी अलस्या पारधी फरार, तीन बार 11 बजे तक की सर्चिंग
शहर के बीच में अस्थायी रूप से रहे पारधी ढाने में पुलिस ने सोमवार रात छापा मारकर 28 जुआरी, 17 देशी पिस्टल, 17 जिंदा कारतूस, 18 बाइक, 60 लीटर कच्ची शराब, 8 किलोग्राम गांजा, तीन चार पहिया वाहन और 3 लाख 41 हजार 940 रुपए नकद बरामद किए है। कार्रवाई के दौरान आरोपी अलस्या पारधी फरार हो गया। पारधी कैंप में जुआ खेेलने की सूचना पर 100 पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई की थी। इसमें पुलिस ने 54 लाख 66 हजार 940 का मशरुका बरामद किया है।

पारधीढाने से 17 बाइक भी जब्त की गईं।
पारधीढाने के मुखिया अलस्या पारधी द्वारा जुआ खिलवाने की सूचना पुलिस को मिली। रात में SP सिमाला प्रसाद के निर्देश पर ASP श्रद्धा जोशी, एसडीओपी मुलताई नम्रता सेंधिया, बैतूल एसडीओपी नितेश पटेल, शाहपुर एसडीओपी महेंद्र मीणा सहित 100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने पारधी ढाने को घेरकर कार्रवाई की। एसपी ने बताया कार्रवाई में बैतूल, महाराष्ट्र सहित अन्य शहरों के 28 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया।
जुआ फड़ में बाबू उर्फ मगन, अमजद खान, विशाल चौहान, जितेंद्र पवार, दिनेश सूर्यवंशी, जयराज सिंह, ऋषभ चौहान, आशीष, दीपक सुरदशे, पवन कावनपुरे, पुरुषोत्तम देशमुख, निलेश गायकवाड़, लबंग सिंह पारधी, भोजू पारधी, श्याम प्रजापति, अकील शेख, आशीष पाटिल, गुलाब लिखितकर, अयूब खान, धर्मेंद्र यादव, रोहित भटट, विकास पंद्राम, रोशन निरापुरे, लब्बू उर्फ हितेंद्र, पंकज मालवीय, करण उर्फ झांमरु, राजेश कतिया को पकड़ा गया। इस दौरान 17 देशी पिस्टल और 17 जिंदा कारतूस भी मिले।

आरोपियों से तीन चार पहिया वाहन भी जब्त किए गए।
अलस्या की कार में मिला गांजा
एसपी ने बताया कार्रवाई के दौरान 18 बाइक, 8 मोबाइल, 3 चार पहिया वाहन भी जब्त किए हैं। इसमें से कार से 8 किलोग्राम गांजा और 60 लीटर कच्ची शराब भी जब्त की है। जिनके पास से देशी पिस्टल मिले हैं, उन्होंने अलस्या से खरीदना बताया है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। अलस्या पारधी के चक्कर रोड पर निर्माणाधीन मकान की भी तलाशी ली गई, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला।
झोपड़ी में भी आग लगाने का प्रयास
पारधीढाने में पुलिस ने तीन घंटे में तीन बार तलाशी ली। तीसरी बार जब पुलिस सर्चिंग के लिए पहुंची, तो वहां के एक पारधी ने झोपड़ी में आग भी लगा दी थी, जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है।